14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कैराना उपचुनाव पुनर्मतदानः दोपहर 3:00 बजे तक 47.60 प्रतिशत मतदान

12:00 बजे के बाद बूथों पर पसरने लगा सन्नाटा इक्का-दुक्का आ रहे मतदाता
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 30 May 2018, 1:58 PM IST

Voting

कैराना उपचुनाव पुनर्मतदानः दोपहर 1:00 बजे तक शामली से अधिक सहारनपुर में मतदान

सहारनपुर. कैराना उपचुनाव में जिन बूथों पर रिपोलिंग हो रही है, वहां 3:00 बजे तक 47.60 प्रतिशत मतदान हुआ है। उनमें सहारनपुर के मतदाताओं ने शामली के मतदाताओं को वोटिंग के मामले में पछाड़ दिया है। दोपहर 1:00 बजे तक थाना भवन विधानसभा क्षेत्र में कुल 30% मतदान हुआ। इसी तरह से शामली विधानसभा क्षेत्र में 40.78 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि सहारनपुर की गंगो विधानसभा क्षेत्र में मतदान का ग्राफ 49.81 प्रतिशत और नकुड़ विधानसभा क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत 48.50% तक जा पहुंचा। हालांकि, तेज गर्मी होने की वजह से 12:00 बजे के बाद बूथों पर सन्नाटा पसरने लगा है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि दोपहर बाद मतदान का समय खत्म होने से एक घंटा पहले मतदाता एक बार फिर घरों से बाहर निकलेंगे और मतदेय स्थलों पर भीड़ दिखाई दे सकती है।

यह भी पढ़ें- पुनर्मतदान से पहले किसानों ने भाजपा की बढ़ाई मुश्किलें, टेंशन में आए भाजपाई दिग्गज

यह भी पढ़ें- नूरपुर से सपा के लिए अच्छी खबर, ये समीकरण काम कर गया तो सपा की जीत तय

यह भी पढ़ें-बीजेपी के हाथ से निकला यह बड़ा वोट बैंक, कैराना-नूरपुर में हार मानी जा रही है तय



ईवीएम पर काम कर गया देसी जुगाड़
ईवीएम को ठंडा रखने के लिए मतदेय स्थलों की खिड़कियों पर गीली चादर लगाई गई है। इस तरह यहां तापमान को कम करने की कोशिश की गई है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इलेक्ट्रॉनिक मशीन पर यह देसी जुगाड़ काम कर गया और इसका असर यह हुआ की सहारनपुर में दोपहर के समय में भी ईवीएम में तकनीकी गड़बड़ी नहीं आई और मतदान चलता रहा। हालांकि, बुधवार को मौसम भी ईवीएम के पक्ष में रहा। सोमवार की तरह इतनी गर्मी बुधवार को नहीं रही। माना जा रहा है कि इससे भी ईवीएम की कार्यक्षमता पर असर पड़ा है और कम ईवीएम खराब हुई।

यह भी पढ़ें- 73 बूथों पर पुनर्मतदान की घोषणा के बाद अखिलेश यादव ने कर दी ऐसी मांग कि मच गई खलबली