सहारनपुर/शामली. कैराना उपचुनाव में जिन बूथों पर रिपोलिंग हो रही है। वहां 5 बजे तक 56.03% मतदान की खबर है। सहारनपुर के नुकुड़ विधानसभा क्षेत्र में शाम पांच बजे तक 61.30 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। वहीं, गंगोह विधानसभा क्षेत्र में 58.61 मत पड़े हैं। जबकि, शामली जिले के थानाभवन क्षेत्र के जिन मतदान केन्द्रों पर वोटिंग हो रही है, वहां सबसे कम 45% ही वोटिंग हुई है। हालांकि, शामली में 59.22 प्रतिशत मत अब तक पड़ चुके हैं। वहीं, इससे पहले 3 बजे जारी हुए आंकड़ों के मुताबिक कैराना उपचुनाव पुनर्मतदान में 47.60 प्रतिशत मत ही डल पाए थे। गौरतलब है कि सहारनपुर का मत प्रतिशत सुबह से ही ज्यादा था।