संतकबीर नगर जिले की पुलिस ने सटीक सूचना पर घेरेबंदी कर छह गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इन तस्करों के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा, चारपहिया वाहन आदि बरामद किया है।
संतकबीरनगर पुलिस ने आज बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए 152 किलो गांजा बरामद कर तस्करों को गिरफ्तार किया। जिला पुलिस का नशे के विरुद्ध यह बड़ा अभियान है। SP संतकबीर नगर संदीप कुमार मीना ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कोनिया पुल के पास से 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने यह सफलता प्राप्त की है।
आरोपियों के पास से 151 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने गिरफ्तारी एवं गंजे की बड़ी खेप बरामद करने वाले पुलिस टीम को ₹15 हजार नगद पुरस्कार की घोषणा किया है। पुलिस ने स्कॉर्पियो (UP51AH9209), पिकअप (UP51CT1723) और दो पल्सर मोटरसाइकिल (UP58AK4595, UP58N3234) भी जब्त की हैं। गांजा 10 बोरियों में भरा हुआ था।
पुलिस की घेरेबंदी में गिरफ्तार आरोपियों में निजामुद्दीन उर्फ सोम्मन, प्रदीप चौधरी , मुमताज अहमद, लाखन लाल उर्फ लखन गोड़ और अभिषेक अग्रहरी शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके गिरोह में आधा दर्जन लोग हैं, मुख्य सरगना दुधारा का रहने वाला है।
पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए तस्करों ने बताया कि आंध्र प्रदेश के विजयनगरम से गांजा लेकर विशाखापट्टनम, उड़ीसा, झारखंड, छत्तीसगढ़ होते हुए रॉबर्ट्सगंज, बनारस, आजमगढ़ और अंबेडकर नगर तक पहुंचाते थे। सरगना आंध्र प्रदेश में अपने संपर्कों से गांजा मंगवाता था। फिर ये लोग मांग पर लोगों को गांजा उपलब्ध करा देते थे।