सतना

इन 3 राशि वाले लोगों के खुल रहे किस्मत के बंद दरवाजे, नवरात्रि में हो जाएंगे मालामाल

साप्ताहिक फलादेश: (29 सितम्बर से 05 अक्टूबर 2019), इन 3 राशि वाले लोगों के खुल रहे किस्मत के बंद दरवाजे, नवरात्रि में हो जाएंगे मालामाल

5 min read
Sep 29, 2019
daily horoscope aaj ka rashifal astrology 29 september 5 october 2019

सतना। शारदेय नवरात्रि 2019 का आगाज हो चुका है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार 29 सितंबर से नवरात्रि की शुरुआत हो गई है जो 7 अक्टूबर को नवमी तिथि तक रहेगी। पंडित मोहन लाल द्विवेदी के मुताबिक साल में नवरात्रि दो बार आती है।

पहला चैत्र में और दूसरा शारदेय नवरात्रि। इस बार की नवरात्रि में जिन लोगों की किस्मत के दरवाजे बंद है उन राशि वाले जातकों का भाग्य बदलने वाला है। जगत जननी मां दुर्गा की भक्ति के माध्यम से सभी श्रद्धालु मालामाल रहेंगे।

मेष -(चू, च, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
अमृतसिद्धि योग में आरंभ इस सप्ताह में तीन ग्रहों का (सूर्य, मंगल, चन्द्र) लाभ मिलेगा। नए कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापारियों को कपास व रेयॉन से जुड़े उद्योग में लाभ। नौकरीपेशा में इच्छित सफलता से प्रसन्नता। महिला व छात्रवर्ग को जनपद कार्यकारी विभाग में अवसर।
शुभ रंग : लाल, हल्का नीला
शुभ अंक : 1, 4 दिशा: ईशान, मध्य पूर्व
अनुकूल सलाह : अनुकूल समय में सफलता के मानक तय करें।

मिथुन- (का, की, कू , घ, ड, छ, के, को, हा)
सकारात्मक परिस्थितियों से मनोवांछित प्रतिसाद मिलने से कार्य की गति बढ़ेगी। नई औद्योगिक इकाई की स्थिति बन सकती है। व्यापारियों को परम्परागत व आधुनिक क्षेत्र का व्यवसाय लाभ देगा। नौकरीपेशा में पद वृद्धि का योग। महिला व छात्रवर्ग को इकॉनॉमिकल मैनेजमेंट में अवसर।
शुभ रंग : समुद्री हरा, चमकीला सफेद
शुभ अंक: 2, 8 दिशा : मध्य पूर्व, उत्तर
अनुकूल सलाह : अवसरों के साथ निवेश की योजना लाभ देगी।

सिंह - (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
कार्य व धन से संबंधित समस्याओं का निराकरण होगा। व्यक्ति विशेष के माध्यम से सामंजस्य बनेगा। व्यापारियों के लिए कृषि उपज मंडी से संबंधित पूर्व का स्टॉक लाभ देगा। नौकरीपेशा में पदोन्नति क्रम से आर्थिक पैकेज बढ़ेगा। महिला व छात्रवर्ग को रेलवे इंजीनियरिंग क्षेत्र में अवसर।
शुभ रंग : बैंगनी, दूधिया सफेद
शुभ अंक: 3, 5 दिशा : ईशान, आग्नेय
अनुकूल सलाह : व्यवस्थित दिनचर्या का चार्ट तैयार करें।

तुला - (रा, री, रू, रे, री, ता, ती, तू, ते)
पुख्ता कार्यनीति न होने के कारण खीझ महसूस होगी। समय की अनुकूलता की प्रतीक्षा करेें। बुधवार से कार्य सफल होगा। व्यापारियों के लिए गुरु, शुक्र लाभ के लिए श्रेष्ठ है। नौकरीपेशा में स्तरीय अनुभव का लाभ मिलेगा। महिला व छात्रवर्ग को इंटीरियर डेकोरेशन क्षेत्र में अवसर।
शुभ रंग : गहरा हरा, मेहरून
शुभ अंक : 3, 9 दिशा: मध्य दक्षिण, पश्चिम
अनुकूल सलाह : सफलता के लिए प्रतीक्षा उचित रहेगी।

धनु - (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
राज्य पक्ष से पद की प्राप्ति के योग। आर्थिक व पारिवारिक पक्ष समायोजित होगा। व्यापारियों को बैंकिंग से संबंधित सबमर्जिंग का व्यवसाय लाभ देगा। नौकरीपेशा में एकेडमिक सेक्टर में अवसर के साथ पद की प्राप्ति। महिला व छात्रवर्ग को महाविद्यालय से संबंधित कार्य अवसर।
शुभ रंग : जामुनी, गहरा हरा
शुभ अंक : 1, 5 दिशा : आग्नेय, नैऋत्य
अनुकूल सलाह : दृष्टि का विस्तार करना आवश्यक है।

कुंभ - (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
संतान पक्ष का स्थान सम्मानित करेगा। बाहरी व सामाजिक दृष्टिकोण से दर्जा बढ़ेगा। संयत नियमावली का ध्यान रखे। व्यापारियों को रेलवे स्क्रेप में लाभ। नौकरीपेशा में वरिष्ठों का सहयोग। महिला व छात्रवर्ग को मैकेनिकल इंजीनियरिंग से संबंधित एयरोनॉटिक्स में अवसर।
शुभ रंग : भूरा, हल्का पीला
शुभ अंक : 5, 7 दिशा: मध्य पूर्व, आग्नेय
अनुकूल सलाह : प्राप्त की हुई सफलता का सकारात्मकता लाभ लेवें।

वृषभ - (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो)
नवम पंचम का चन्द्रमा व योग श्रेष्ठ मुकाम हासिल करवाएगा। रुके कार्य का प्रतिसाद इस सप्ताह मिलेगा। व्यापारियों के लिए दलहन-तिलहन से संबंधित वेयर हाउस का लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा में विभागीय उपक्रम विकसित होंगे। महिला व छात्रवर्ग को एलोपैथिक टेक्नॉलॉजी में अवसर।
शुभ रंग : सिंदुरिया, हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 4, 9 दिशा: दक्षिण, पश्चिम
अनुकूल सलाह : मित्रों का सहयोग लेते हुए कार्य सिद्ध करें।

कर्क - (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। भाई-बहनों के सहयोग से स्थायित्व के अवसर आएंगे। आर्थिक पक्ष मध्यम रहेगा। व्यापारियों को सप्ताह मध्य तक पूर्व के निवेश का लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा में कार्य से संबंधित यात्राओं होगी। महिला व छात्रवर्ग को जहाजरानी क्षेत्र में अवसर।
शुभ रंग : गहरा काला, हल्दी पीला
शुभ अंक : 1, 9 दिशा : वायव्य, मध्य उत्तर
अनुकूल सलाह : समय व संसाधन का सदुपयोग करना सीखें।

कन्या- (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
राशि पर चन्द्रमा का गोचर नए अनुबंधों पर विचार करवाएगा। परिस्थितियों को देखते हुए लाभ लिया जा सकता है। व्यापारियों के लिए शेयर मार्केट से संबंधित एसआइपी सेक्टर में लाभ। नौकरीपेशा में नए अनुबंध के योग। महिला व छात्रवर्ग को मार्केटिंग मैनेजमेंट में अन्तरराष्ट्रीय अवसर।
शुभ रंग : गहरा गुलाबी, हल्का हरा
शुभ अंक : 2, 6 दिशा : मध्य पश्चिम, पूर्व
अनुकूल सलाह : कार्य की रूपरेखा बनाते हुए निवेश करें।

वृश्चिक - (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू )
ग्रहों की स्थितियां सहयोग प्रदान करेगी। रुकावटों का हल निकलना शुरू होगा। सप्ताह आर्थिक दृष्टिकोण से मध्यम रहेगा। व्यापारियों को परम्परागत व्यवसाय में लाभ होगा। नौकरीपेशा में स्थान परिवर्तन के योग। महिला व छात्रवर्ग को सामान्य प्रशासन विभाग में पूर्वकालिक अवसर।
शुभ रंग : आसमानी नीला, नींबू पीला
शुभ अंक : 4, 6 दिशा : मध्य पूर्व, उत्तर
अनुकूल सलाह : निश्चित कार्य योजना का चयन करें।

मकर - (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मित्र व सहयोगी आगे आएंगे। भाग्य का सहयोग मिलेगा। विवादित समस्या का समाधान होगा। व्यापारियों के लिए सप्ताह के पहले तीन दिन आयरन वक्र्स से जुड़े हुए क्षेत्र लाभ देंगे। नौकरीपेशा में परिश्रम का लाभ दिखेगा। महिला व छात्रवर्ग को ऑयल रिफायनरी में अवसर।
शुभ रंग : बैंगनी, चमकीला सफेद
शुभ अंक : 3, 9 दिशा : वायव्य, ईशान
अनुकूल सलाह : पुरानी पद्धतियों का चिंतन करने से लाभ मिलेगा।

मीन - (दी, दु, थ, ञ, दे, दो, चा, ची)
समसप्तक चन्द्रमा का विशेष प्रभाव होगा। पारिवारिक व व्यावसायिक जीवन में इच्छित कार्य होंगे। बाहरी यात्रा के योग है। व्यापारियों को औषधि व वनस्पतियों से जुड़े बाजार का लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा में कार्य की गति बढ़ेगी। महिला व छात्रवर्ग को रासायनिक उद्योगों में क्षेत्रिय अवसर।
शुभ रंग : सुर्ख लाल, चटख हरा
शुभ अंक : 6, 9 दिशा : ईशान, नैऋत्य
अनुकूल सलाह : व्यक्ति विशेष का सहयोग ले सकते हैं।

Published on:
29 Sept 2019 05:13 pm
Also Read
View All