इधर, आनन-फानन में डायल 100 सहित उचेहरा थाना पुलिस को सूचना दी गई है। जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस के जवान ग्रामीणों की मदद से लापता युवक को खोज रहे है। कहते है कि मैहर में नवरात्र मेले के कारण ज्यादातर थानों में पुलिस बल की कमी है। इसलिए अभी उचित रूप से प्रशासनिक मदद नहीं मिल पाई है। फिर भी ग्रामीण भारी संख्या में एकत्र होकर गोताखोरों की मदद से ढूंढने का प्रयास कर रहे है।