तब तक सब कुछ उजड़ चुका था
घर के दूसर छोर पर सो रहे सदस्यों को कच्चा मकान के मलबे गिरने की आहट पर नींद खुली, तब तक सब कुछ उजड़ चुका था। मलबे में मां-बेटे के दबे होने की खबर पर पूरे गांव में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस प्रशासन को सूचना दी गई। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची नादन पुलिस ने मलबे में दबे शवों को बाहर निकालकर पीएम के लिए मैहर अस्पताल भेज दिया है।