सवाई माधोपुर

Rajasthan: रणथंभौर में शिकारी बेखौफ, 5 साल में 88 वन्यजीवों का शिकार; जानें कब-कब पकड़े गए शिकारी

Ranthambore: रणथंभौर को बाघों की सुरक्षित शरणस्थली माना जाता है, लेकिन इसकी फलौदी और खंडार रेंज अब शिकारियों की गतिविधियों का गढ़ बनती जा रही हैं।

2 min read
खंडार क्षेत्र में हाल में पकड़ा गया शिकारी। पत्रिका फाइल फोटो

सवाईमाधोपुर। रणथंभौर को बाघों की सुरक्षित शरणस्थली माना जाता है, लेकिन इसकी फलौदी और खंडार रेंज अब शिकारियों की गतिविधियों का गढ़ बनती जा रही हैं। बीते पांच वर्षों में 88 वन्यजीवों का शिकार हो चुका है, जिनमें से कई मामले अदालतों में विचाराधीन हैं।

वन विभाग की कार्रवाई के बावजूद शिकार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। यहां के 49 मामलों में विभागीय स्तर पर जांच चल रही है। हाल ही में रणथंभौर खंडार रेंज में वन विभाग की टीम ने एक शिकारी को वन्यजीव का शिकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ा। पूर्व में फलौदी रेंज में दो मादा चीतलों को भी शिकारियों ने निशाना बनाया था।

ये भी पढ़ें

IMD Rain Alert: राजस्थान के 12 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, 5 दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, जानें क्यों

वर्ष 2018 में रणथम्भौर की फलौंदी रेंज के आवण्ड वन क्षेत्र में मृत मिले थे टाइगर।

कब-कब पकड़े गए शिकारी

-अप्रेल 2018 को आवण्ड वन क्षेत्र में बाघिन 79 के दो शावकों का हुआ था शिकार।
-फरवरी 2020 में भैरोपुरा वन क्षेत्र से दो चीतलों का किया था शिकार।
-मई 2020 में खंडार रेंज से जंगली जानवर का मांस पकाते हुए वन विभाग ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।
-मार्च 2021 में खंडार रेंज में जंगली सूअर का शिकार का मामला आया था सामने।
-मई 2025 को रणथंभौर की बालेर रेंज में वन्यजीव प्रेमियों ने शिकारी को पकड़ा।
-जुलाई 2025 में मध्यप्रदेश से भी दबोचे थे शिकारी, रणथंभौर से शिकार होने की जताई थी आशंका।

खंडार रेंज बनी शिकारियों की खुली पगडंडी

खंडार क्षेत्रफल के लिहाज से रणथंभौर की दूसरी सबसे बड़ी रेंज है, लेकिन इसके बाद भी यहां पर्यटन नहीं होता है। साथ ही स्टॉफ की कमी होने के कारण नियमित गश्त में समस्या आ रही है। इसके कारण भी अवैध गतिविधियां व शिकारियों की पदचाप थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

ये भी पढ़ें

Green Field Expressway: राजस्थान के दौसा जिले को एक और एक्सप्रेस-वे की सौगात, इन 28 गांवों से होकर गुजरेगा

Also Read
View All
Ranthambore Tiger Reserve : राहुल-प्रियंका सहित गांधी-वाड्रा परिवार ने पूरे दिन होटल में किया विश्राम, सोनिया गांधी रणथंभौर नहीं पहुंची

परिवार संग रणथंभौर पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा, जानें यहां घूमने लायक 5 शानदार जगह

Ranthambore: क्षेत्राधिकार को लेकर मां-बेटी के बीच संघर्ष, चली आ रही परंपरा; अधिकतर मां ने ही छोड़ा अपना क्षेत्र

प्रियंका गांधी वाड्रा परिवार के साथ पहुंची रणथंभौर, बेटे रेहान भी साथ मौजूद, 4 दिन रुकने का है कार्यक्रम

सवाईमाधोपुर: पानी की टंकी के पास मृत मिला नर पैंथर, पैर में चोट, फोरेंसिक जांच के लिए भिजवाए नमूने

अगली खबर