सवाई माधोपुर

रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान: बाघ के हमले से बकरियां चरा रहे युवक की दर्दनाक मौत

रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान ( Ranthambore National Park ) की खण्डार रेंज में एक बार फिर बाघ के हमले ( tiger attack ) में एक जने की मौत ( death in tiger attack ) का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मृतक चिरंजी लाल गुर्जर सुबह जंगल में बकरी चराने गया था, लेकिन देर शाम तक भी नहीं लौटा। ऐसे में ग्रामीण उसको ढूंढने के लिए जंगल गए, तो वहां उसका शव मिला।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Sep 2019, 12:15 AM IST
रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान: बाघ के हमले से बकरियां चरा रहे युवक की दर्दनाक मौत
रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान: बाघ के हमले से बकरियां चरा रहे युवक की दर्दनाक मौत

सवाईमाधोपुर.

रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान ( Ranthambore National Park ) की खण्डार रेंज में एक बार फिर बाघ के हमले ( tiger attack ) में एक जने की मौत ( death in tiger attack ) का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मृतक चिरंजी लाल गुर्जर सुबह जंगल में बकरी चराने गया था, लेकिन देर शाम तक भी नहीं लौटा। ऐसे में ग्रामीण उसको ढूंढने के लिए जंगल गए, तो वहां उसका शव मिला। ग्रामीण शव को लेकर गांव आए। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी।


बकरी चरा रहा था चिंरजीलाल ( sawai madhopur news )

इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि अब तक बाघ की पहचान नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने बताया कि बाघ नाले में छुपा बैठा था। पास में ही बकरी चरा रहे चिंरजीलाल पर उसने हमला कर दिया।


शाम को लौट आई बकरियां

जानकारी के अनुसार शाम करीब पांच बजे बकरियां गांव में लौट आई, लेकिन चिरंजी नहीं लौटा। इसके बाद ग्रामीणों ने जंगल मेंं उसकी तलाश शुरू की। रात करीब आठ बजे ग्रामीणों को जंगल में उसका शव मिला।


इनका कहना है...

खण्डार के फरिया क्षेत्र में बाघ के हमले में एक जने की मौत की सूचना है। वन विभाग की टीम मौके पर है। बाघ कौनसा है अभी इसकी पहचान नहीं हो सकी है।

- मुकेश सैनी, उपवन संरक्षक, रणथम्भौर बाघ परियोजना, सवाईमाधोपुर

यह खबरें भी पढ़ें...

Published on:
Also Read
View All
Sawai Madhopur Panchayat Chunav 2026 Results Live Updates: सवाई माधोपुर में जिला परिषद-पंचायत समिति का परिणाम जारी, जिला परिषद में कांग्रेस को मिली 26 में जीत

ब्यावर-दौसा-भरतपुर के बीच 277 किमी लंबा बनेगा नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू

आखिर 6 महीने से क्यों नहीं मिल रहा नया गैस कनेक्शन? सवाईमाधोपुर में 1500 उपभोक्ता परेशान, जानें अफसर ने क्या कहा

राजस्थान का सबसे रोमांचक सरपंच चुनाव, एक ग्राम पंचायत में उतरे ‘रिकॉर्ड’ 43 प्रत्याशी- चुनाव चिन्ह ही पड़ गए कम, जानिए फिर क्या हुआ?

राजस्थान में 5 अरब का अमरूद कारोबार, प्रोसेसिंग यूनिट के लिए जमीन तक नहीं तलाश पाई सरकार; 20 हजार परिवार जुड़े