सिंवारमोड़/जयपुर.
सिरसी के गंगा विहार कॉलोनी के पास शनिवार को जयपुर-फुलेरा रेल्वे लाईन की अप लाईन पर किलोमीटर 251/3-4 पर ट्रेन से कटा महिला का शव ( woman killed by front of train) मिलने से सनसनी फैली गई। लोगों ने रेल्वे ट्रेक पर शव पड़ा देखकर इसकी सूचना पुलिस ( jaipur police ) व आरपीएफ को दी। सूचना पर कनकपुरा आरपीएफ चौकी प्रभारी शिंभुदयाल गुर्जर, बिंदायका चौकी पुलिस मय पुलिस जाप्ते के घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर इसकी सूचना मृतका के परिजनों को दी।