सवाई माधोपुर

Rajasthan Murder: राजस्थान में चांदी के लिए कत्ल, दिनदहाड़े महिला के दोनों पांव काटे, इलाके में फैली सनसनी

बौंली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। खेत में बकरी चराने गई महिला की धारदार हथियार से हत्या कर बदमाश चांदी के कड़े लूट ले गए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Feb 2026, 6:45 PM IST
Murder, Murder in Sawaimadhopur, Murder in Rajasthan, Murder of woman, Murder of woman in Sawaimadhopur, Murder of woman in Rajasthan, मर्डर, मर्डर इन सवाईमाधोपुर, मर्डर इन राजस्थान, महिला की हत्या, सवाईमाधोपुर में महिला की हत्या, राजस्थान में महिला की हत्या
प्रतीकात्मक तस्वीर

सवाईमाधोपुर। जिले के बौंली क्षेत्र में मंगलवार दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। कोडयाई गांव में खेत में बकरी चराने गई एक महिला की अज्ञात बदमाशों ने निर्ममता से हत्या कर दी। धारदार हथियार से किए गए हमले में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

खेत में किया हमला

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला रोजाना की तरह खेत में बकरियां चरा रही थी। इसी दौरान बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। लूट की नीयत से बदमाशों ने महिला के पैर काट दिए और उसके पहने हुए चांदी के कड़े लेकर फरार हो गए। घटना इतनी भयावह थी कि आसपास के लोग सहम गए और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।

शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही बौंली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। फिलहाल आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है और पुलिस विभिन्न एंगल से मामले की जांच कर रही है।

यह वीडियो भी देखें

गिरफ्तारी की मांग

इधर, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कमजोर है, जिसके चलते इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द खुलासा करने और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। पुलिस ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Also Read
View All
Sawai Madhopur Panchayat Chunav 2026 Results Live Updates: गंगापुर सिटी पंचायत समिति में कांग्रेस को मिला स्पष्ट बहुमत, जानें BJP की क्या रही स्थिति?

ब्यावर-दौसा-भरतपुर के बीच 277 किमी लंबा बनेगा नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू

आखिर 6 महीने से क्यों नहीं मिल रहा नया गैस कनेक्शन? सवाईमाधोपुर में 1500 उपभोक्ता परेशान, जानें अफसर ने क्या कहा

राजस्थान का सबसे रोमांचक सरपंच चुनाव, एक ग्राम पंचायत में उतरे ‘रिकॉर्ड’ 43 प्रत्याशी- चुनाव चिन्ह ही पड़ गए कम, जानिए फिर क्या हुआ?

राजस्थान में 5 अरब का अमरूद कारोबार, प्रोसेसिंग यूनिट के लिए जमीन तक नहीं तलाश पाई सरकार; 20 हजार परिवार जुड़े