सवाई माधोपुर

Ranthambore: प्रियंका गांधी की जिप्सी के आगे आई बाघिन रिद्धि, शावकों की अठखेलियां देख वाड्रा परिवार हुआ रोमांचित

प्रियंका गांधी वाड्रा और उनका परिवार इन दिनों सवाई माधोपुर जिले के रणथम्भौर टाइगर रिजर्व की निजी यात्रा पर है। गुरुवार को वाड्रा परिवार के सदस्यों ने टाइगर सफारी की।

less than 1 minute read
रणथम्भौर में प्रियंका गांधी (फोटो-पत्रिका)

सवाई माधोपुर। रणथम्भौर दौरे पर आया कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का परिवार तीसरे दिन भी रणथम्भौर में ही रहा। हालांकि, राहुल गांधी अलसुबह ही रणथम्भौर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। गुरुवार को प्रियंका गांधी वाड्रा अपने परिवार के साथ जिप्सी में सवार होकर टाइगर रिजर्व का भ्रमण कीं। इस दौरान उनकी गाड़ी के आगे टाइगर आ गया।

जानकारी के अनुसार गुरुवार को सुबह की पारी में प्रियंका गांधी और उनके परिवार ने जंगल भ्रमण नहीं किया और होटल में ही विश्राम किया। लेकिन शाम की पारी में प्रियंका गांधी वाड्रा ने परिवार सहित रणथम्भौर नेशनल पार्क भ्रमण पर गईं। दोपहर करीब ढाई बजे प्रियंका के साथ रेहान- अवीवा, नियारा आदि सदस्य अलग-अलग जिप्सियों में सवार होकर जोगीमहल गेट पर पहुंचे।

रणथम्भौर के नजारे को कैमरे में किया कैद

पार्क भ्रमण के दौरान जोन तीन में प्रियंका गांधी ने बाघिन रिद्धि यानि टी-124 और उसके दोनों शावकों की अठखेलियां देखी। बाघिन और शावकों की अठखेलियां और स्वच्छंद विचरण देखकर वाड्रा परिवार के सदस्य रोमांचित हो उठे और उन्होंने इस नजारे को कैमरे में कैद किया।

रेहान की मंगेतर भी रहीं साथ

रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में भ्रमण को लेकर प्रियंका गांधी परिवार के लिए 5 जिप्सियां बुक गईं थी, जिसमें उनके पति रॉबर्ट वाड्रा, बेटी मिराया, बेटे रेहान और उनकी मंगेतर अवीवा बेग सवार थीं। इसके साथ ही अवीवा बेग का परिवार भी इस दौरान मौजूद था। प्रियंका ने जोगी महल और लेक एरिया की सुंदरता को निहारा। इस दौरान जोन तीन में करीब ढाई घंटे तक उन्होंने टाइगर सफारी का आनंद लिया।

Updated on:
01 Jan 2026 10:19 pm
Published on:
01 Jan 2026 09:43 pm
Also Read
View All
पांचना बांध: MLA रामकेश मीणा बोले- अगर मैं राजनीति कर रहा हूं तो इस्तीफा मांग लो…लेकिन पानी छोड़ दो

Panchna Water Dispute : पांचना जल विवाद का हल निकलने की उम्मीद, भरतपुर में आज किसान प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक

त्रिनेत्र गणेश मंदिर परिक्रमा मार्ग पर एक बार फिर बाघिन का मूवमेंट, अगले आदेश तक परिक्रमा पर रोक

राजस्थान: पांचना बांध के पानी की मांग को लेकर किसानों का उग्र प्रदर्शन, दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक को एक घंटे तक किया जाम

सवाईमाधोपुर के सुरेली रेलवे स्टेशन पर शादीशुदा युवक-युवती ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह