शामली

भाजपा विधायक को जब हुई यह समस्‍या तो पता चला जनता के दर्द का, फिर अधिकारियों को हड़काकर कराया काम

भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने फौरन मौके पर बुलाया एआरटीओ और खनन अधिकारी को
2 min read
• •
Updated: 16 Nov 2018, 9:54 AM IST
Feature image

शामली। क्षेत्रीय विधायक तेजेंद्र निर्वाल की गाड़ी काबड़ौत पुल पर लगे जान में फंस जाने से विधायक जी का गुस्सा फूट पड़ा। इसके बाद उन्होंने एआरटीओ और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को जमकर लताड़ लगाई। भाजपा विधायक ने खनन अधिकारी को मौके पर बुलाकर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

मेरठ जा रहे थे विधायक

गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक तेजेंद्र निर्वाल किसी कार्य से मेरठ जा रहे थे। बताया जाता है कि जब वह काबड़ौत पुल पर पहुंचे तो गाड़ी ओवरलोड वाहनों के कारण लगे जाम में फंस गई। काफी देर तक जब उनकी गाड़ी को रास्ता नहीं मिला तो वह नाराज हो गए। इसके बाद उन्‍होंने गाड़ी से उतकर मौके पर एआरटीओ और खनन अधिकारियों को बुला लिया। उन्होंने ओवरलोड वाहनों द्वारा लगाए गए जाम पर नाराजगी व्यक्त की। वाहनों की दोनों ओर लंबी लंबी लाइने लगी थीं।

तीन दिन से जाम से जूझ रहा है शहर

मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने विधायक की मौजदूगी में दर्जनों ओवरलोड वाहनों के चलान काटे और उनकी गाड़ी को मेरठ के लिए रवाना कराया। हालांकि, इस घटना के सवाल यह उठ रहे हैं कि अगर विधायक की गाड़ी जाम में नहीं फंसती तो उन्‍हें जनता के दर्द का पता भी नहीं चलता। अगर शामली शहर की बात करें तो पिछले तीन दिनों से शामली में भीषण जाम लगा हुआ है। शहर का व्यापारी हो या आम आदमी, घर से निकल नहीं पा रहा है। ऐसे में जाम का दंश झेल रहे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पडता है। विधायक ने अपने चुनावी भाषण में शहर के लोगों को जाम से मुक्ति दिलाने का आश्वासन दिया था, लेकिन सत्ता में होने के बावजूद जाम की समस्या पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

Published on:
Also Read
View All
शामली में ओवैसी का अखिलेश पर हमला, हम रावण नजर आते हैं, शुक्रिया अखिलेश; मोदी को रावण बोलोगे तो रिवर फ्रंट की फाइल खुल जाएगी”

‘पहले पीटा और फिर पत्नी को जबरन पिलाया जहर’, विवाहिता की मौत के बाद मृतका की मां ने लगाए गंभीर आरोप; शामली का मामला

बम और गोलीबारी में मारे गए राम लगन के परिवार से मिले चंद्रशेखर आजाद, बोले- पुलिस ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया

खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर दी जान से मारने की धमकी! शामली के अंकित बालियान मर्डर केस में नया मोड़

Ankit Baliyan Murder Case: ‘दिन-रात धमकियों का सामना करना पड़ता है’, सिंगर मासूम शर्मा ने अंकित के परिवार को दिया मदद का भरोसा