7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान, कहा – राम मंदिर को कभी नहीं बनाया चुनावी मुद्दा

भाजपा ने राम मंदिर को कभी नहीं चुनावी मुद्दा नहीं बनाया। हम राम मन्दिर नहीं पीएम नरेंद्र मोदी के विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगे।
less than 1 minute read
Google source verification
hardoi

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान, कहा - राम मंदिर को कभी नहीं बनाया चुनावी मुद्दा

हरदोई. जिले में बूथ स्तर पर आयोजित अभिनन्दन कार्यक्रमों में शिरकत कर कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने आये BJP के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडेय का यहां जोरदार भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि राम मंदिर करोड़ो लोगों की आस्था का प्रतीक है लेकिन हम राजनीतिक दल के रूप समर्थन करते रहे हैं। मगर भाजपा ने राम मंदिर को कभी नहीं चुनावी मुद्दा नहीं बनाया। हम राम मन्दिर नहीं पीएम नरेंद्र मोदी के विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगे।


जिले में बूथ समिति के अभिनंदन के उद्देश्य से आये भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने मीडिया से मुखातिब होकर राम मंदिर मुद्दे पर चर्चा की व उसे भाजपा के तमाम विकास कार्यों का हिस्सा बताया और जल्द ही निर्माण कार्य पूरा किये जाने का महज आश्वासन दिया लेकिन एक निर्धारित समय नहीं बता पाए। कहा कि मंदिर को कभी भी चुनावी मुद्दा BJP ने नहीं बनाया। इस बार भी विकास के मुद्दों को ही साथ लेकर व आधार बनाकर चुनाव लड़ा जाएगा। 1989 पालमपुर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की याद दिलाकर उन्होंने कहा कि उस बैठक में सबसे पहले भाजपा ने ही राम मंदिर को समर्थन दिया था। आज भी करोड़ो लोगों की आस्था का सम्मान भाजपा करती है और हमारा समर्थन है । विकास के मुद्दों में राम मंदिर भी शामिल है लेकिन चुनावी मुद्दा राम मंदिर नहीं है ।

बड़ी खबरें

View All

हरदोई

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग