शामली

यहां सरकार ने नहीं, खुद व्यापारियाें ने लगाया 9 मई तक लाॅकडाउन

दी गुड खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन की बैठक में किया गया निर्णय, व्यापारियों से दुकानें बंद कर अपने घरों में सुरक्षित रहने की अपील की गई।
2 min read
• •
Updated: 30 Apr 2021, 3:01 PM IST
कल से लग रहा वीकेंड लॉकडाउन, घर से बाहर निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइंस
लॉकडाउन

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

शामली Shamli कोरोना संक्रमण के चलते नवीन मंडी के व्यापारियों ने एक मई से 9 मई तक मंडी स्थल में व्यापरिक लाॅकडाउन lockdown करने का निर्णय किया है। दी गुड खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट एसोसियेशन से सभी व्यापारियों से इसमें सहयोग करते हुए अपनी दुकानों को बंद रहने की अपील की है।

जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव पर अंकुश लगाने के लिए व्यापारी लामबंद होते नजर आ रहे हैं। गुरुवार को दी गुड खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट एसोसियेशन के पदाधिकारियों की एक बैठक नवीन मंडी स्थल पर आयोजित हुई। इस बैठक में एसोसियेशन के पदाधिकारियों ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव व हो रही मौतों को देखते हुए मंडी स्थल में अनाज मंडी व गुड मंडी को एक मई से 9 मई तक व्यापारिक लाॅकडाउन का निर्णय किया।

एसोसियेशन के पदाधिकारियों ने मंडी के सभी व्यापारियों ने एक से 9 मई तक अपनी दुकानें बंद कर व्यापारिक लाॅकडाउन में सहयोग करने की अपील करते हुए अपने घरों में रहने का आहवान किया है ताकि वे स्वयं तथा अपने परिवार को सुरक्षित रखने के साथ-साथ कोरोना की चेन को तोड़ सकें। दूसरी ओर शहर के बड़ा बाजार में भी शामली मैटल एसोसियेशन के आहवान पर मैटल व बर्तनों की दुकानें गुरुवार को भी पूरी तरह बंद रही। मैटल व बर्तन व्यापारियों ने भी कोरोना की चेन तोडने के लिए एक सप्ताह के लाॅकडाउन की घोषणा करते हुए अपनी दुकानें बंद कर दी थी। व्यापारियों का कहना है कि यदि सभी कोरोना के खिलाफ एकजुट हो जाएं तो कोरोना महामारी से निजात पायी जा सकती है।

Updated on:
30 Apr 2021, 3:01 PM IST
Published on:
Also Read
View All
शामली में ओवैसी का अखिलेश पर हमला, हम रावण नजर आते हैं, शुक्रिया अखिलेश; मोदी को रावण बोलोगे तो रिवर फ्रंट की फाइल खुल जाएगी”

‘पहले पीटा और फिर पत्नी को जबरन पिलाया जहर’, विवाहिता की मौत के बाद मृतका की मां ने लगाए गंभीर आरोप; शामली का मामला

बम और गोलीबारी में मारे गए राम लगन के परिवार से मिले चंद्रशेखर आजाद, बोले- पुलिस ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया

खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर दी जान से मारने की धमकी! शामली के अंकित बालियान मर्डर केस में नया मोड़

Ankit Baliyan Murder Case: ‘दिन-रात धमकियों का सामना करना पड़ता है’, सिंगर मासूम शर्मा ने अंकित के परिवार को दिया मदद का भरोसा