सीकर

IAS Transfer: मंत्री से विवाद, जयपुर तक हुई शिकायत, फिर भी सीकर कलक्टर को मिला प्रमोशन, जानें पूरा मामला

Sikar Collector Transfer: आईएएस तबादला सूची में सीकर जिला कलक्टर का बदलाव कर दिया गया है। मुकुल शर्मा को सीएमओ में जिम्मेदारी दी गई है, जबकि आशीष मोदी नए कलक्टर होंगे।
2 min read
Apr 02, 2026
Sikar collector transfer, Rajasthan IAS transfer list, Mukul Sharma CMO posting, Ashish Modi Sikar collector, Rajasthan प्रशासन news, IAS reshuffle Rajasthan, Sikar district news update, Rajasthan bureaucracy update, Collector transfer news India, Rajasthan political news, Sikar latest news, Government transfer update Rajasthan, IAS officer posting news, Rajasthan governance news, Sikar administration changes
जिला कलक्टर मुकुल शर्मा। फाइल फोटो- पत्रिका

सीकर। कार्मिक विभाग ने हाल ही में आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है, जिसमें सीकर जिला प्रशासन में बड़ा बदलाव किया गया है। जिला कलक्टर मुकुल शर्मा को मुख्यमंत्री कार्यालय में विशिष्ट सचिव के पद पर लगाया गया है।

सीकर के नए जिला कलक्टर के रूप में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक आशीष मोदी को नियुक्त किया गया है। हालांकि, मोदी फिलहाल पश्चिम बंगाल चुनाव में पर्यवेक्षक के रूप में कार्य कर रहे हैं। निर्वाचन आयोग की अनुमति मिलने के बाद ही वे सीकर में पदभार ग्रहण करेंगे। सूत्रों के अनुसार आयोग की हरी झंडी मिलने के बाद ही उनका कार्यभार संभालना संभव होगा।

इधर, मौजूदा कलक्टर मुकुल शर्मा को सीएमओ में लगाने के बाद सियासी गलियारों में कई तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं। उल्लेखनीय है कि हाल ही में वन मंत्री संजय शर्मा और कलक्टर मुकुल शर्मा के बीच विवाद की स्थिति बनी थी। इसके बाद से ही उनके तबादले की चर्चा चल रही थी। हालांकि, जारी सूची में उनका तबादला होने के साथ ही उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी दी गई है।

विवाद के बाद से नहीं आए प्रभारी मंत्री

जिला कलक्टर से विवाद के बाद प्रभारी मंत्री लंबे समय से सीकर जिले में नहीं आए। सरकार ने कई बार मंत्रियों को फील्ड में जाने के निर्देश दिए, लेकिन इसके बावजूद प्रभारी मंत्री का दौरा नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि उन्होंने मुख्यमंत्री स्तर तक कलक्टर की शिकायत भी की थी। ऐसे में कलक्टर को सीएमओ में जिम्मेदारी मिलने को लेकर विभिन्न तरह के मायने निकाले जा रहे हैं।

कलक्टर का इन पर रहा था फोकस

खाटूश्याम मेला : खाटूश्यामजी मेले में बढ़ती भीड़ को देखते हुए कलक्टर ने कई नवाचार किए। विभिन्न जोन में पार्किंग व्यवस्था विकसित की गई, जिससे जाम की समस्या में राहत मिली। मंदिर के आसपास के मार्गों को सुगम बनाने के प्रयास भी किए गए।

अतिक्रमण मुक्त सीकर : शहर के प्रमुख मार्गों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। राधाकिशनपुरा, तहसील रोड और पुलिस लाइन रोड को मास्टर प्लान के अनुरूप विकसित करने की दिशा में कार्य किया गया।

फ्लैगशिप योजना : राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए प्रयास किए गए, जिससे कई विभागों की रैंकिंग में सीकर जिला अग्रणी रहा।

नए कलक्टर मोदी की यह रहेगी चुनौती

  • धार्मिक पर्यटन को और बढ़ावा देना
  • गर्मियों में पेयजल प्रबंधन सुनिश्चित करना
  • बजट घोषणाओं को धरातल पर लागू करना
  • शिक्षानगरी में बढ़ती जाम की समस्या का समाधान
  • पंचायत और नगर निकाय चुनावों का सफल संचालन
Updated on:
02 Apr 2026 06:20 pm
Published on:
02 Apr 2026 06:20 pm