खेल

CWG 2026 में भारत का अभियान खत्म, साल 1934 के बाद मिली सबसे खराब रैंक, देखें मेडल विनर्स की पूरी लिस्ट

Medal Winners of India At CWG 2026: CWG 2026 में भारत ने 5 गोल्ड, 12 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज समेत कुल 23 मेडल जीतकर अपना अभियान 10वें स्थान पर समाप्त किया। शूटिंग, रेसलिंग और बैडमिंटन जैसे प्रमुख खेलों के बाहर होने से भारत की मेडल तालिका पर बड़ा असर पड़ा।
2 min read
Aug 01, 2026
Commonwealth Games 2026 medal tally
CWG 2026 में भारत के पदक विजेता (फोटो- IANS)

India At Commonwealth Games 2026 Medal Tally: कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG) 2026 में शुक्रवार देर रात भारत का अभियान समाप्त हो गया। टूर्नामेंट के आखिरी दिन भारत ने कुल 6 मेडल अपने नाम किए, जिसमें नीरज चोपड़ा के सिल्वर मेडल और तेजस्विन शंकर के ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल के अलावा जूडो में अश्मिता डे हर्ष सिंह का गोल्ड मेडल शामिल था।

23 मेडल के साथ मिला 10वां स्थान

भारत 5 गोल्ड, 12 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल के साथ कुल 23 पदक जीतकर मेडल तालिका में 10वें स्थान पर रहा। तालिका में भारत से आगे मलेशिया, वेल्स, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, नाइजीरिया, स्कॉटलैंड, कनाडा, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया रहे। ऑस्ट्रेलिया 55 गोल्ड मेडल और कुल 128 पदकों के साथ पहले स्थान पर मजबूती से काबिज रहा।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: पदक तालिका

रैंकदेश स्वर्णरजत कांस्यकुल पदक
1ऑस्ट्रेलिया553043128
2इंग्लैंड17342980
3कनाडा17152153
4स्कॉटलैंड1081634
5नाइजीरिया96318
6न्यूज़ीलैंड710825
7दक्षिण अफ्रीका79925
8मलेशिया73313
9वेल्स661224
10भारत512623

यह कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में भारत का अब तक का दूसरा सबसे खराब रैंक है। इससे पहले 1934 में जब भारत ने पहली बार लंदन कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग लिया था, तब केवल एक ब्रॉन्ज मेडल जीतकर 12वां स्थान हासिल किया था। इसके बाद भारत 1958 के कार्डिफ गेम्स में 2 गोल्ड सहित 3 मेडल जीतकर 8वें स्थान पर रहा था। वहीं, 1982 के ब्रिसबेन गेम्स में भारत ने 5 गोल्ड के साथ कुल 16 मेडल जीते थे और छठा स्थान हासिल किया था।

मेडल के लिहाज से 1882 के बाद सबसे खराब प्रदर्शन

अगर साल 2002 के बाद की बात करें तो भारत कभी भी टॉप-5 से बाहर नहीं हुआ था, लेकिन इस बार भारतीय दल को 10वें स्थान से संतोष करना पड़ा। हालाँकि, भारत के प्रदर्शन में आई इस गिरावट की मुख्य वजह प्रमुख खेलों को हटाना रहा। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स से शूटिंग, रेसलिंग (कुश्ती), बैडमिंटन और टेबल टेनिस जैसे खेलों को बाहर कर दिया गया था। भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में शूटिंग में 63 गोल्ड और रेसलिंग में 49 गोल्ड मेडल जीते हैं। इन खेलों के न होने से भारत के मेडल की संख्या पर सीधा असर पड़ा।

CWG 2026: भारत के पदक विजेताओं की सूची

क्र.खिलाड़ीस्पर्धाखेलपदक
1झांडू कुमारमेंस हेवीवेटपैरा पावरलिफ्टिंगकांस्य
2ऋषिकांत सिंहमेंस 60 किग्रावेटलिफ्टिंगरजत
3मीराबाई चानूवूमेंस 48 किग्रावेटलिफ्टिंगस्वर्ण
4मुथुपांडी राजामेंस 65 किग्रावेटलिफ्टिंगरजत
5ज्ञानेश्वरी यादववूमेंस 53 किग्रावेटलिफ्टिंगरजत
6बिंद्यारानी देवीवूमेंस 58 किग्रावेटलिफ्टिंगकांस्य
7शर्मिला ढांकरवूमेंस शॉट पुट F57पैरा एथलेटिक्सस्वर्ण
8सर्वेश कुशारेमेंस हाई जंपएथलेटिक्सरजत
9शिल्पा के. शायलावूमेंस शॉट पुट F57पैरा एथलेटिक्सकांस्य
10वल्लुरी अजय बाबूमेंस 79 किग्रावेटलिफ्टिंगरजत
11हरजिंदर कौरवूमेंस 69 किग्रावेटलिफ्टिंगरजत
12गुलवीर सिंहमेंस 10,000 मीटरएथलेटिक्सरजत
13मुरली श्रीशंकरमेंस लॉन्ग जंपएथलेटिक्सरजत
14दिलीप गावितमेंस100 मीटर T47पैरा एथलेटिक्सस्वर्ण
15मोहम्मद बासिलमेंस 100 मीटर T47पैरा एथलेटिक्सरजत
16लवप्रीत सिंहमेंस +110 किग्रावेटलिफ्टिंगरजत
17सीमा कालिरामनावूमेंस डिस्कस थ्रोएथलेटिक्सकांस्य
18अस्मिता डेवूमेंस-48 किग्राजूडोस्वर्ण
19हर्ष सिंहमेंस 60 किग्राजूडोस्वर्ण
20यामिनी मौर्यवूमेंस-57 किग्राजूडोरजत
21तेजस्विन शंकरमेंस डेकाथलॉनएथलेटिक्सकांस्य
22यश वीर सिंहमेंस भाला फेंकएथलेटिक्सकांस्य
23नीरज चोपड़ामेंस भाला फेंकएथलेटिक्सरजत
Updated on:
01 Aug 2026 08:35 am
Published on:
01 Aug 2026 08:35 am