श्री गंगानगर

डिग्गी में डूबने से दो चचेरे भाईयो की मौत, परिवार की महिलाऐं कपड़े धोने पहुंची तो मचा कोहराम

डिग्गी में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत ( Death by Drowning In sri ganganagar ) हो गई। पुलिस थाना से मिली जानकारी के अनुसार गांव 5 के .ए.एस. (बी) निवासी पवन कुमार (13) पुत्र दुलीचंद मेघवाल तथा जोगराज (12) पुत्र मोहनलाल बुधवार दोपहर पडौस के एक खेत में बनी डिग्गी में नहाने के लिए गए थे। इस दौरान ये हादसा हुआ।
2 min read
• •
Updated: 1 Aug 2019, 12:49 AM IST
2 children drowning
डिग्गी में डूबने से दो चचेरे भाइयो की मौत, घर में मचा कोहराम

अनूपगढ़.


निकटवर्ती गांव 5 के.ए.एस.(बी)में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां डिग्गी में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत ( Death by DROWNING In sri ganganagar ) हो गई। पुलिस थाना से मिली जानकारी के अनुसार गांव 5 के .ए.एस. (बी) निवासी पवन कुमार (13) पुत्र दुलीचंद मेघवाल तथा जोगराज (12) पुत्र मोहनलाल बुधवार दोपहर पडौस के एक खेत में बनी डिग्गी में नहाने के लिए गए थे। इस दौरान ये हादसा हुआ।


इस तरह हुआ हादसा


पुलिस ने बताया कि पवन कुमार ने नहाने के लिए पहले डिग्गी में छलांग लगा दी,लेकिन पवन पानी में अपना संतुलन नही बना पाया और डूबने लगा। जोगराज अभी डिग्गी में उतरने की तैयारी कर रहा था, कि उसने अपने चचेरे भाई को पानी में डुबते हुए देखा तो तुरंत डिग्गी में कपड़ो सहित छलांग लगा दी। लेकिन वह भी अपना संतुलन नही बना पाया और अपने चचेरे भाई को बचाने के प्रयास में डूब ( death by accidental drowning ) गया। डिग्गी में डुबने से दोनों चचेरे भाईयों की दर्दनाक मौत हो गई।


महिलाओं ने देखा तो चप्पलें पड़ी थीं

पुलिस ने बताया कि जब उक्त दोनों परिवारों की महिलाएं डिग्गी में कपडे धोने के लिए आईं तो उन्होने डिग्गी के बाहर दोनों बालको की चप्पल तथा कपड़ों को देखा। जिस पर उन्होने शोर मचाना शुरु कर दिया। महिलाओं के शोर मचाने पर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए।

घर में मचा कोहराम ( Death by drowning 2 children )

घटना के बाद ग्रामीणों ने डिग्गी में उतरकर दोनों भाईयों के शवों को ( Child deaths from drowning hindi news ) डिग्गी से बाहर निकाला। इस दौरान घर में कोहराम मच गया। पुलिस ( sri ganganagar news ) ने बताया कि दोनों परिवार वालों ने कानूनी कार्रवाई करने से मना कर दिया है।

यह खबरें भी पढ़ें...

Published on:
Also Read
View All
Sri ganganagar : कई सीटों पर है रोचक मुकाबला, मतदाताओं को रिझाने में जुटे उम्मीदवार, 3 नवंबर को होगा मतदान

Rajasthan: पाक में बैठा ‘उमर चाचा’ कौन? RDX और हथियार तस्करी के सरगना कुलवंत सिंह सुक्खा पर ISI कनेक्शन का शक

Rajasthan: ‘मैं इनकी नौकरी खा जाऊंगा…’, महिला अधिकारियों पर BJP MLA को क्यों आया गुस्सा? जानिए पूरा मामला

पाक में बैठे चाचा अली के इशारे पर ड्रोन से गिरवाए RDX-हथियार, देश को दहलाने की थी साजिश; रावला कांड का मास्टरमाइंड अरेस्ट

Rajasthan News: राजस्थान में पंजाब से बहकर आए जानवरों के शव और कचरे का ढेर, पेयजल और स्वास्थ्य पर गहराया बड़ा संकट