
वृद्धा के जेवरात लूटकर भाग रहे शातिर नकबजनों की बाइक चट्टान से टकराई, एक की हुई दर्दनाक मौत
पाली .
पाली जिले के सिरियारी थाना क्षेत्र ( pali crime news ) के गुड़ा गंगा गांव के निकट वृद्धा के गले में पहने जेवरात लूटकर ( Jwellery loot ) बाइक पर भाग रहे दो लुटेरों की बाइक भीम हाइवे पर राष्ट्रीय राजमार्ग आठ के टोगी के पास सडक़ किनारे चट्टान से टकरा गई। हादसे ( pali accident ) में एक आरोपी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर रैफर कर दिया।
ग्रामीणों ने युवकों का पीछा भी किया
सोजत पुलिस उपाधीक्षक चंदन सिंह महेचा व भीम थाना पुलिस के अनुसार सिरियारी थाना क्षेत्र के गुड़ा गंगा निवासी बदिया देवी (57) पत्नी खुमाराम मेघवाल बस से उतरकर पैदल अपने घर जा रही थी। इस दौरान बाइक पर दो युवक आए और उसके गले में पहनी सोने की कंठी व नथ लूटकर भाग गए। वृद्धा चिल्लाई तो ग्रामीण एकत्रित हो गए, ग्रामीणों ने युवकों का पीछा भी किया।
लुटेरों की बाइक सडक़ किनारे एक चट्टान से टकरा गई
सूचना पर कामलीघाट पर पुलिस ( pali police ) ने नाकाबंदी भी करवाई, लेकिन दोनों लुटेरे नाकाबंदी तोडक़र भाग गए। पुलिस लगातार उसका पीछा कर रही थी। इस बीच युवक करमाल चौराहे से भीम की तरफ हाइवे की ओर निकल गए। ब्यावर-भीम हाइवे पर टोगी के निकट ओवरटेक के दौरान लुटेरों की बाइक सडक़ किनारे एक चट्टान से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।
जेब में मिले आईडी कार्ड से हुई पहचान, निकला नकबजन
पुलिस ( rajasthan police ) ने बताया कि हादसे में जान गंवा चुके युवक की पहचान पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन निवासी चंपालाल पुत्र ढगलाराम बंजाराम के रूप में हुई। वह पाली का शातिर नकबजन है। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज है। उसके साथी की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक के शव का बुधवार को पोस्टमार्टम होगा। उल्लेखनीय है कि एक दिन पूर्व जीवंदकलां रानी क्षेत्र में भी लूट ( loot ) की वारदात हुई थी। ( प्रतीकात्मक तस्वीर )
यह खबरें भी पढ़ें...
Updated on:
31 Jul 2019, 1:47 AM IST
Published on:
30 Jul 2019, 10:41 PM IST
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.