श्री गंगानगर

तीन दिन से डॉक्टर काम पर नहीं, अस्पताल में सन्नाटा

डाक्टर की हड़ताल की वजह से रोगी परेशान हैं। एसडीएम यशपाल आहुजा ने अस्पताल का निरीक्षण किया।
2 min read
• •
Updated: 8 Nov 2017, 1:38 PM IST
doctor on strike in ganganagar
doctor on strike in ganganagar

श्रीगंगानगर. अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक पिछले तीन दिन से राज्य भर में विभिन्न मांगों को लेकर सामूहिक इस्तीफा देकर काम पर नहीं आ रहे हैं। इस कारण पीएचसी, सीएचसी और जिला चिकित्सालय में डॉक्टर के नहीं आने पर अधिकांश ओपीडी और वार्डों में सन्नाटा छाया हुआ है।

जिला प्रशासन ने कुछ विंग में संविदा और आयुष चिकित्सक लगाकर काम चलाया जा रहा है लेकिन गंभीर रोगियों की जान पर बनी हुई है। डॉक्टर्स की हड़ताल के आह्वान से चिकित्सालय में भी बहुत कम रोगी आ रहे हैं।

जहां प्रतिदिन जिला चिकित्सालय में ओपीडी 2000 से 2200 तक रहती है और पिछले तीन दिन से बहुत कम रोगी हो रहे हैं। मंगलवार शाम पांच बजे तक 500 की ओपीडी बताई गई है। चिकित्सालय में अधिकांश विंग में कोई डॉक्टर्स नहीं है।

कुछेक डॉक्टर्स को आपतकालीन कक्ष में बिठाकर काम चलाया जा रहा है, लेकिन रोगी को प्रोपर उपचार नहीं मिल रहा है।हालांकि ईएनटी का एक डॉक्टर बीकानेर से आया है लेकिन उसको यहां की दवा आदि का पूरा पता नहीं।

वहीं, उपखंड अधिकारी यशपाल आहुजा ने चिकित्सालय का निरीक्षण किया और डॉक्टर्स व स्टाफ आदि का जायजा लिया। सेवानिवृत चिकित्सक डॉ.आईपीएस पूनिया को व्यवस्था देखने के लिए पाबंद किया गया। तीन डॉक्टर्स बीकानेर से आए हैं इनको ईएनटी व मेडिसिन ओडीपी में लगाया गया है।

यह भी पढ़े--

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan: पाक में बैठा ‘उमर चाचा’ कौन? RDX और हथियार तस्करी के सरगना कुलवंत सिंह सुक्खा पर ISI कनेक्शन का शक

Rajasthan: ‘मैं इनकी नौकरी खा जाऊंगा…’, महिला अधिकारियों पर BJP MLA को क्यों आया गुस्सा? जानिए पूरा मामला

पाक में बैठे चाचा अली के इशारे पर ड्रोन से गिरवाए RDX-हथियार, देश को दहलाने की थी साजिश; रावला कांड का मास्टरमाइंड अरेस्ट

Rajasthan News: राजस्थान में पंजाब से बहकर आए जानवरों के शव और कचरे का ढेर, पेयजल और स्वास्थ्य पर गहराया बड़ा संकट

श्रीगंगानगर हाफ मैराथन में बड़ा एक्शन: डॉपिंग में दोषी मिलने पर विजेता संजना सिंह का मेडल छीना, बदली विनर्स की सूची