30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video : कार के लिए दोस्त ने ही दिया दगा, चाकुओं से गोदकर नहर किनारे पटका

अंबाला से यहां लाए एक व्यक्ति पर उसके दोस्त व रिश्तेदारों ने चाकूओं से हमला कर दिया और मरा समझकर पटक दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

vikas meel

•

Updated: 4 Nov 2017, 8:51 PM IST

injured

injured

श्रीगंगानगर.

घमूड़वाली थाना इलाके में 50 एलएनपी के पास शुक्रवार रात अंबाला से यहां लाए एक व्यक्ति पर उसके दोस्त व रिश्तेदारों ने चाकूओं से हमला कर दिया और मरा समझकर पटक दिया।हमलावर उसकी कार, मोबाइल व नकदी लूट ले गए। पता चलते ही पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर वाहन की तलाश की लेकिन सुराग नहीं मिला। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


पुलिस के अनुसार हरियाणा के अंबाला निवासी गजेन्द्र सिंह (45) पुत्र भूपेन्द्र सिंह खत्री से शुक्रवार को उसके दोस्त अंबाला के ही बिल्ला ने किसी काम के सिलसिले में राजस्थान चलने के लिए कहा। गजेन्द्र अपनी कार में बिल्ला को लेकर श्रीगंगानगर आ गया। शुक्रवार रात घमूड़वाली थाना इलाके में जोडकिया के पास बिल्ला ने एक जगह कार रुकवाई। वहां पहले से ही बिल्ला का चाचा व एक अन्य रिश्तेदार दूसरी कार में मौजूद थे। गजेंद्र की कार रुकते ही बिल्ला के चाचा व उसके रिश्तेदार ने गजेन्द्र पर चाकुओं से हमला कर दिया। दोनों ने गजेंद्र की गर्दन पर वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। बिल्ला, उसका चाचा व रिश्तेदार गजेन्द्र को मरा समझकर नहर किनारे पटक दिया और उसकी कार, मोबाइल व नकदी लेकर फरार हो गए।

रात करीब बारह बजे किसी ने इसकी सूचना घमूड़वाली थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और गजेंद्र को राजकीय चिकित्सालय भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कराई लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। पुलिस ने घायल के परिजनों को सूचना दी। शनिवार सुबह घायल के परिजन यहां पहुंचे।


रस्सी से गला घोंटने का भी प्रयास

लुटेरों ने गजेन्द्र सिंह पर जैसे ही चाकुओं से हमला किया तो उसने बचाव में कई वार हाथ पर रोक लिए। इससे हाथों पर गहरे घाव हो गए। वहीं, उसके कंधे व गर्दन पर भी चोटें आई हैं। गर्दन पर गंभीर वार होने व अधिक रक्तस्राव होने से वह अचेत हो गया। इसके बाद गजेंद्र को पेड़ के पास ले जाकर यातनाएं दी गई और रस्सी से गला घोंटने का प्रयास भी किया गया।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग