श्री गंगानगर

Untold Story: राजस्थान के पवन के हाथ लगते ही बोल उठती है लकड़ी! गरीबी भी नहीं रोक सकी ‘उड़ान’

पवन ने लकड़ी कुरेदकर कई प्रकार की तस्वीरों का संकलन कर घर में आकर्षक गैलरी का स्वरूप दिया है जिसमें खिलौने, अशोक स्तंभ, महापुरूषों की तस्वीरें आदि शामिल हैं।

2 min read
लकड़ी पर तस्वीर उकेरता हुआ कलाकार पवन तथा बनाई गई कृतियां। Photo- Patrika

रायसिंहनगर (श्रीगंगानगर)। ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, कमी है तो केवल उन्हें पहचानने और आगे बढ़ाने वाले मंच की। ऐसे ही अनदेखे हुनर की कहानी है क्षेत्र के गांव 71 एनपी में रहने वाले पवन छड़िया की।

कम उम्र में माता-पिता का साया उठ जाने के बाद कभी नाना तो कभी बुआ के घर रहकर जैसे-तैसे उसने दसवीं तक पढ़ाई पूरी की।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Roadways Jobs: रोडवेज में सेवानिवृत कार्मिक अनुबंध पर बन सकेंगे परिचालक, जानिए भर्ती के लिए योग्यता

आर्थिक तंगी और पारिवारिक मजबूरियों ने आगे की पढ़ाई के रास्ते बंद कर दिए। रोजी-रोटी के लिए मजदूरी की और यहीं कहीं उसकी प्रतिभा भी हालातों के बोझ तले दबती चली गई।

विपरीत हालातों में भी उसके भीतर के कलाकार ने दम नहीं तोडा। लकड़ी पर चित्र उकेरने का शौक उसे बचपन से था।

फुर्सत के क्षणों में वह लकड़ी के टुकड़ों को आकार देता और देखते ही देखते उनमें देवी-देवताओं की मूर्तियां, मानवीय चेहरे और भावनाएं जीवंत हो उठतीं। पवन का कहना है कि मजदूरी कर जीवन चलाने के साथ-साथ कला साधना उसका सुकून है।

सरकारी कार्यालयों में लगी हैं जीवंत तस्वीरें

पवन ने लकड़ी कुरेदकर कई प्रकार की तस्वीरों का संकलन कर घर में आकर्षक गैलरी का स्वरूप दिया है जिसमें खिलौने, अशोक स्तंभ, महापुरूषों की तस्वीरें आदि शामिल हैं।

पवन सरकारी कार्यालयों में अशोक स्तंभ, न्याय सबके लिये व महापुरूषों की प्रतिमाएं निशुल्क भेंट करता रहा है ताकि कोई उसकी प्रतिभा पहचाने।

सामाजिक संस्थाएं आगे आए तो मिले मंच

Photo- Patrika

पवन का कहना है कि सरकार की ओर से हस्तशिल्प कला के प्रोत्साहन का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन कलाकारों के कम कद्रदान व उचित प्लेटफॉर्म नहीं मिलने से कला पहचान खोती जा रही है।

Photo- Patrika

हस्तशिल्प के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्थाएं उस जैसे युवकों को उचित मंच प्रदान करने में मदद करे तो ऐसी प्रतिभाएं हुनर का लाेहा देश-विदेश तक मनवा सकती हैं।

ये भी पढ़ें

Rajasthan News: गायब हो रहा ‘रेगिस्तान का सोना’, खतरे में प्रकृति का अनमोल वरदान

Published on:
31 Jan 2026 04:21 pm
Also Read
View All

अगली खबर