श्री गंगानगर

Government Housing Scheme: सरकार से आपको भी मिल सकता है पक्का घर, इस योजना में करें आवेदन, 1 मार्च है लास्ट डेट

Pradhan Mantri Awas Yojana Rural: प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत छूटे पात्र परिवारों को अब दोबारा सर्वे में शामिल होने का अंतिम मौका दिया गया है। आवास प्लस-2024 एप के जरिए 23 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक विशेष अभियान चलाकर ग्राम पंचायत स्तर पर सर्वे अपलोड किए जाएंगे।

less than 1 minute read
प्रतीकात्मक तस्वीर

श्रीगंगानगर। ग्रामीण क्षेत्र के बेघर और कच्चे मकानों में रह रहे पात्र परिवारों के लिए राहत की खबर है। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत आवास प्लस-2024 मोबाइल एप के माध्यम से छूटे हुए परिवारों का सर्वे पुनः अपलोड करने का अवसर दिया गया है।

ग्रामीण विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार यह विशेष अभियान 23 फरवरी से एक मार्च 2026 तक चलेगा। पूर्व में निर्धारित समयावधि समाप्त होने के बाद तकनीकी समस्याओं, पलायन या अन्य कारणों से जो पात्र परिवार सर्वे में शामिल नहीं हो सके थे, उन्हें अब ग्राम पंचायत स्तर पर एलजीडी कोड सहित सूचीबद्ध कर दोबारा मौका दिया जाएगा। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि यह अंतिम अवसर है।

ये भी पढ़ें

VIROSH Wedding: शादी से पहले मैदान में भिड़े विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

पंचायत स्तर पर विशेष निगरानी

जिला परिषद के एसीईओ हरिराम चौहान ने बताया कि जिले की सभी ग्राम पंचायतों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम छूटे नहीं, इसके लिए पंचायत स्तर पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और सर्वे कार्य को प्राथमिकता दी जा रही है। जिला परिषद ने अपील की है कि जिन परिवारों का सर्वे अब तक नहीं हुआ है, वे तत्काल संबंधित ग्राम पंचायत से संपर्क कर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं।

फैक्ट फाइल

योजना: प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण
माध्यम: आवास प्लस-2024 मोबाइल एप
अवधि: 23 फरवरी से 1 मार्च 2026
लाभ: छूटे पात्र परिवारों को पुनः सर्वे का मौका
जिम्मेदारी: ग्राम पंचायत स्तर पर सूचीबद्ध कर अपलोड सुनिश्चित करना
विशेष: 1 मार्च के बाद कोई अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा

ये भी पढ़ें

Jalore ROB Project: क्या होली के बाद मिल जाएगी 344 करोड़ के ROB की सौगात? धूल और जाम से जनता को रही बेहाल

Also Read
View All

अगली खबर