सुरजपुर

Surajpur Police Transfer List: 3 TI समेत 6 पुलिस अफसरों के तबादले, SP ने किया आदेश जारी

Chhattisgarh Police Transfer List: सूरजपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 TI समेत 6 अफसरों का तबादला। एसपी प्रशांत ठाकुर ने बेहतर पुलिसिंग और प्रशासनिक कसावट के लिए आदेश जारी किया।

2 min read
Jun 14, 2026
Chhattisgarh Police Transfer
Chhattisgarh Police Transfer: 6 पुलिस अफसरों के तबादले(photo-patrika)

Surajpur Police Transfer List: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने बेहतर पुलिसिंग और प्रशासनिक कसावट के उद्देश्य से कई अधिकारियों की पदस्थापना में फेरबदल किया है। एसपी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार 3 थाना प्रभारियों समेत कुल 6 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह कदम जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए उठाया गया है। सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के साथ जल्द से जल्द अपनी-अपनी पोस्टिंग पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पुलिसिंग व्यवस्था में और सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

Police Transfer List: 3 TI समेत SI और ASI की बदली पदस्थापना

जारी आदेश के मुताबिक सूरजपुर थाना प्रभारी नरेंद्र मिश्रा को जयनगर थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं राजेंद्र साहू को रामानुजनगर और बृजेश सिन्हा को भटगांव का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह, गंगासाय पैंकरा और सहायक उपनिरीक्षक गुड्डू कुशवाहा का भी स्थानांतरण किया गया है। सभी अधिकारियों को नई पदस्थापना स्थल पर तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

शिकायतों के बाद लिया गया फैसला

बताया जा रहा है कि जिले के कई थाना प्रभारियों की कार्यशैली को लेकर लंबे समय से आम जनता और भाजपा पदाधिकारियों की ओर से शिकायतें सामने आ रही थीं। इन शिकायतों और प्रशासनिक जरूरतों को देखते हुए पुलिस विभाग ने यह फेरबदल किया है।

पुलिसिंग में सुधार पर जोर

पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने के लिए यह कदम उठाया है। अधिकारियों के बदलाव के बाद अब नई जिम्मेदारियों के साथ थानों के कामकाज में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

Updated on:
14 Jun 2026 05:31 pm
Published on:
14 Jun 2026 05:28 pm