टॉलीवुड

TN Assembly में छाया विजय का सिनेमाई स्वैग, ड्रामैटिक एंडिंग ने लूट ली पूरी लाइमलाइट

CM Vijay brings cinematic flair to TN assembly: तमिलनाडु विधानसभा में विजय ने अपने सिनेमाई स्वैग और ड्रामैटिक एंडिंग से पूरी लाइमलाइट लूट ली। उनका अंदाज ऐसा था कि सभी की नजरें केवल उन पर टिकी रहीं, जो चर्चा का विषय बना हुआ है।
2 min read
Jun 23, 2026
CM Vijay
CM Vijay (this photo from x: @svigneshchn)

CM Vijay brings cinematic flair to TN assembly: तमिलनाडु के सीएम और एक्टर विजय एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह कोई फिल्म नहीं, बल्कि विधानसभा में दिया गया उनका भाषण और उसके अंत में किया गया एक खास इशारा है। उनके इस अंदाज ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं और फैंस इसे उनके जन्मदिन का खास तोहफा बता रहे हैं।

सीएम विजय मुस्कुराए और हाथ से एक ड्रामैटिक इशारा किया

आज मंगलवार को तमिलनाडु विधानसभा में सीएम विजय एक मुद्दे पर अपनी बात रख रहे थे। इसी दौरान विपक्षी दल DMK के कुछ मेंबर्स सदन से बाहर चले गए। हालांकि, इस स्थिति का विजय पर कोई असर नहीं पड़ा और उन्होंने अपना भाषण जारी रखा। बता दें, भाषण खत्म होने के बाद उन्होंने स्पीकर से एक खास इशारा करने की अनुमति ली और अनुमति मिलने के बाद विजय मुस्कुराए और हाथ से एक ड्रामैटिक अंदाज में ऐसा इशारा किया जिसे देखकर उनके सपोर्टर्स एक्साइटेड हो उठे। साथ ही, सदन में मौजूद उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के सदस्य भी खुशी जाहिर करते नजर आए।

सीएम बनने के बाद भी विजय का स्टारडम कम नहीं हुआ

इसमें मजेदार बात ये है कि CM विजय का ये इशारा किसी फिल्मी सीन पर आधारित नहीं था। बताया जा रहा है कि ये पूर्व मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के एक पुराने वायरल पल की याद दिलाने वाला था। इससे कुछ समय पहले स्टालिन ने भी एक प्रेस बातचीत के दौरान ऐसा ही इशारा किया था, जो बाद में सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ और राजनीतिक मीम्स का हिस्सा बन गया।

सीएम विजय के इस अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया है। फैंस ने इसे उनके आत्मविश्वास और राजनीतिक शैली का प्रतीक बताया। बता दें, कई यूजर्स ने लिखा कि सीएम बनने के बाद भी विजय का स्टारडम कम नहीं हुआ है, बल्कि और बढ़ गया है। कुछ यूजर्स ने इसे उनकी फिल्मों वाले करिश्मे और राजनीति के कॉम्बों के रूप में देखा।

विजय ने एक्टिंग से राजनीति तक का सफर तय किया

सीएम विजय ने एक्टिंग से राजनीति तक का सफर तय किया है। उन्होंने लंबे समय तक तमिल सिनेमा में सुपरस्टार के रूप में राज किया और बाद में अपनी राजनीतिक पार्टी की स्थापना की। चुनाव में कामयाबी मिलने के बाद अब वो सीएम के रूप में अपनी नई भूमिका निभा रहे हैं। विधानसभा में उनके इस छोटे से एक्शन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि विजय जहां भी जाते हैं, लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच ही लेते हैं।

Updated on:
23 Jun 2026 03:54 pm
Published on:
23 Jun 2026 03:11 pm