टॉलीवुड

Umesh Passes Away: धर्मेंद्र के बाद इस एक्टर का हुआ निधन, 400 से ज्यादा फिल्मों में कर चुके हैं काम

Umesh Death: धर्मेंद्र के बाद इस फेमस एक्टर का भी निधन हो गया है। उन्होंने अपने करियर में 400 से ज्यादा फिल्में की थीं। लोग उनकी मौत पर हैरान हो रहे हैं और श्रद्धांजलि दे रहे हैं

3 min read
Nov 30, 2025
फेमस एक्टर उमेश का निधन

Umesh Passes Away:धर्मेंद्र के निधन से जहां एक तरफ देश और फैंस के बीच मातम छाया हुआ था, वहीं, एक और बड़ी खबर ने देश को हैरान कर दिया है। फेमस कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने और दिग्गज अभिनेता एम.एस. उमेश का निधन हो गया है। उन्होंने 80 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। जैसे ही ये खबर आई उनके फैंस अपने फेवरेट एक्टर की फोटो शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि देने लगे।

ये भी पढ़ें

हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की प्रेयर मीट से क्यों बनाई थी दूरी? असली वजह आई सामने!

एक्टर उमेश का हुआ निधन (Kannada Actor Umesh Passes Away)

एक्टर उमेश लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे और रविवार को वह जिंदगी की जंग हार गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ दिन पहले एक्टर अपने घर पर गिर गए थे, जिससे उनके पैर में चोट लग गई थी और चोट का इलाज कराने के लिए उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।। सर्जरी के दौरान ही डॉक्टरों को ये मालूम हुआ था कि एक्टर को लीवर कैंसर है। इसके बाद उनका कैंसर का इलाज शुरू किया गया, लेकिन रविवार को उन्होंने आखिरी सांस ली।

उमेश ने किया 400 से ज्यादा फिल्मों में काम (Umesh Kannada Actor)

उमेश ने अपने शानदार एक्टिंग करियर में 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। उन्होंने न सिर्फ कन्नड़ सिनेमा में, बल्कि रजनीकांत जैसे दक्षिण भारतीय सिनेमा के कई बड़े सितारों के साथ भी स्क्रीन शेयर की थी। उन्हें खास तौर पर उनकी कॉमेडी के लिए जाना जाता था।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री ने जताया दुख (Actor Umesh Death Battle Of Cancer)

एक्टर उमेश के निधन पर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद एच.डी. कुमारस्वामी ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने 'एक्स' (पहले ट्विटर) अकाउंट पर अभिनेता को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, "मशहूर कॉमेडियन श्री एम.एस. उमेश के निधन की खबर सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। उमेश अपनी कॉमेडी से दर्शकों को हंसी के समंदर में डुबो देते थे। वह एक ऐसे एक्टर थे जिन्होंने कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री को आगे बढ़ाया।"

उमेश ने फिल्मी दुनिया में अपना शानदार सफर एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर बीआर पंथुलु की फिल्म मक्काला राज्य से शुरू किया था, जिससे उन्होंने सैंडलवुड में एंट्री की थी। उनकी प्रमुख फिल्मों में 'गुरु शिष्यरु', 'हालु जेनु', 'अपूर्वा संगम', और कई अन्य क्लासिक कॉमेडी शामिल हैं, जिनमें उनके किरदार आज भी याद किए जाते हैं। उन्हें कन्नड़ सिनेमा के सभी बड़े स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर करने का खास मौका भी मिला, जिनमें मशहूर डॉ. राजकुमार, विष्णुवर्धन, अंबरीश और अनंत नाग जैसे कलाकार शामिल हैं।

आज ही होगा अभिनेता का अंतिम संस्कार (Umesh Last Rites)

अभिनेता उमेश की बेटी ने जानकारी साझा की है कि दिग्गज कलाकार का अंतिम संस्कार रविवार को ही किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वे पिता के पार्थिव शरीर को अस्पताल से घर लेकर जा रहे हैं, जिसके बाद अंतिम संस्कार की बाकी जानकारी शेयर की जाएगी। उनके जाने से फिल्म इंडस्ट्री में एक खालीपन आ गया है, जिसे भरना मुश्किल होगा। इंडस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

ये भी पढ़ें

ईशा देओल ने 30 साल की उम्र में की थी सौतेली मां प्रकाश कौर से मुलाकात, बोलीं थी- उन्होंने मुझे…

Published on:
30 Nov 2025 12:10 pm
Also Read
View All

अगली खबर