टॉलीवुड

‘कांतारा चैप्टर 2’ में ऋषभ शेट्टी ने निभाया डबल रोल, थिएटर में देखने के बाद भी पहचान नहीं पाए लोग

Kantara Chapter 2 Rishabh Shetty Double Role: ब्लॉकबस्टर फिल्म कांतारा चैप्टर 2 में ऋषभ शेट्टी ने डबल रोल निभाया है। थिएटर में देखने के बाद भी लोग एक्टर को पहचान नहीं पाए थे। अब BTS वीडियो देखकर हर कोई हैरान हो रहा है।
3 min read
Oct 27, 2025
Kantara Chapter 2 Rishab Shetty Double Role
ऋषभ शेट्टी ने कांतारा चैप्टर 2 में निभाया डबल रोल

Kantara Chapter 2 Rishab Shetty Double Role: फिल्म कांतारा चैप्टर 2 इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म बन चुकी है। जहां एक तरफ लोगों ने फिल्म के कलाकारों को खूब प्यार दिया, वहीं इस फिल्म से एक और बड़ी खबर आई है जो लोगों को अभी तक पता नहीं थी। कांतारा के दूसरे पार्ट यानी कांतारा चैप्टर 2 में ऋषभ शेट्टी डबल रोल में थे उनके मेकअप को लगभग 7 से 8 घंटे लगते थे और तैयार होने के बाद खुद मेकर्स उन्हें पहचान नहीं पाते थे। फिल्म के बीटीएस वीडियो से सच्चाई सामने आई है।

ऋषभ शेट्टी ने निभाया कांतारा चैप्टर 2 में डबल रोल (Kantara Chapter 2 Rishab Shetty Double Role)

ऋषभ शेट्टी को कांतारा चैप्टर 2 का स्तंभ कहा गया है। जहां एक तरफ उनके किरदार के बारे में सभी को पहले से ही पता था वहीं दूसरे रोल में तो वो पहचाने भी नहीं गए। कांतारा 2 में ऋषभ शेट्टी कोई और नहीं बल्कि बूढ़े किरदार मायकारा बने है। जी हां! फिल्म में मायकारा का किरदार ऋषभ शेट्टी ने ही निभाया है।

थिएटर में देखकर भी पहचान नहीं पाए लोग (Rishab Shetty Double Role)

थिएटर में लोगों ने फिल्म कांतारा चैप्टर 2 देखी फिर भी कोई पहचान नहीं पाया कि वह ऋषभ शेट्टी ही हैं। बहुत सारे लोगों को ये जानकर हैरानी हुई क्योंकि ऋषभ शेट्टी ने अपने इस रोल में ढलने के लिए गजब का ट्रांसफॉर्मेशन किया था। मेकर्स ने कांतारा 2 की सक्सेस के बाद BTS वीडियो शेयर किया है। जिसमें ऋषभ शेट्टी मायकारा के किरदार के लिए मेकअप करवा रहे हैं। इस रोल का लुक लेने के लिए ऋषभ को करीब 7-8 घंटे लगते थे और ऐसा वो लगातार कुछ दिन तक करते रहे।

कांतारा चैप्टर 2 का बीटीएस वीडियो आया सामने (Kantara Chapter 2 BTS Video)

ऋषभ शेट्टी की जैसे ही ये ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो आई, हर कोई देखकर हैरान रह गया। लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिया। जहां कुछ लोगों ने ऋषभ की कमिटमेंट की तारीफ की, वहीं बहुत सारे लोगों ने उनकी मेकअप टीम की मेहनत की भी सराहना की। एक यूजर ने लिखा, "क्या समर्पण है सर! थिएटर में मैंने फिल्म तीन बार देखी, लेकिन कभी पहचान ही नहीं पाया कि वो रोल आपने निभाया था। सलाम है आपको सर"।

सोशल मीडिया पर फैंस कर रहे मेकअप आर्टिस्ट की तारीफ

एक और यूजर ने लिखा, "मेरा मानना है कि 99% लोगों को लगा होगा कि 'मायकारा' का किरदार कोई और शख्स निभा रहा है। एक्टिंग का लेवल ही कुछ ऐसा था और साथ ही मेकअप आर्टिस्ट्स को भी सलाम! मैं खुद भी थिएटर से लौटने के बाद तक नहीं जान पाया था, जब तक इसे कहीं पढ़ नहीं लिया और सर्च नहीं किया।

बता दें, फिल्म कांतारा चैप्टर 2 साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। कुल 808 करोड़ कलेक्शन के साथ, अभी तक 'छावा' साल की सबसे बड़ी इंडियन फिल्म थी लेकिन अब 'कांतारा चैप्टर 1' ने ये रिकॉर्ड तोड़कर अपने नाम कर डाला है। फिल्म का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 809 करोड़ रुपये हो गया है और 'छावा' अब पीछे छूट गई है।

Updated on:
27 Oct 2025 01:01 pm
Published on:
27 Oct 2025 01:01 pm