टॉलीवुड

अश्लील गाने से विवादों में आई संजय दत्त की ‘KD: The Devil’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, जानें कब होगी रिलीज

KD The Devil CBFC Certificate: ध्रुव सरजा की फिल्म ‘केडी: द डेविल’ को रिलीज से पहले A सर्टिफिकेट मिल गया है। ट्रेलर में आई तकनीकी गड़बड़ी को भी मेकर्स ने ठीक कर दिया है। फिल्म 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

2 min read
Apr 29, 2026
KD The Devil CBFC Certificate
रिलीज से पहले ‘KD: The Devil’ को लेकर बड़ा अपडेट। (फोटो सोर्स: IMDb)

KD The Devil CBFC Certificate: निर्देशक प्रेम की मोत अवेटेड एक्शन ड्रामा फिल्म 'केडी: द डेविल' को सिनेमाघरों में रिलीज होने से ठीक एक दिन पहले केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) द्वारा 'A' सर्टिफिकेट से मंजूरी मिल गई है। ट्रेलर में आई तकनीकी गड़बड़ी को भी मेकर्स ने ठीक कर दिया है।

केवीएन प्रोडक्शंस ने की पुष्टि (KD The Devil CBFC Certificate)

जानकारी के लिए बता दें कि इस घोषणा की पुष्टि खुद केवीएन प्रोडक्शंस ने बुधवार (29 अप्रैल) को सोशल मीडिया के जरिये की है। प्रोडक्शन हाउस ने लिखा,

'A’ CERTIFIED
Raw. Ruthless. Real #KDTheDevil
रिलीज में सिर्फ एक दिन बाकी।"

ट्रेलर को भी किया गया एडिट

आपको बता दें कि इस सर्टिफिकेट के मिलने से पहले फिल्म निर्माताओं को ट्रेलर में अनाधिकृत फुटेज शामिल होने के कारण ट्रेलर हटाने की नौबत आ गई थी, जिसके बाद उन्हें ये मंजूरी मिली है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस समय इस मुद्दे पर बात करते हुए, केवीएन प्रोडक्शंस ने स्पष्ट किया, "यूट्यूब पर हाल ही में जारी किए गए फिल्म 'केडी: द डेविल' के ट्रेलर में प्रमाणीकरण प्रक्रिया के दौरान अनजाने में कुछ अप्रमाणित सामग्री शामिल हो गई थी।"

जिसके बाद टीम ने तुरंत ट्रेलर हटा दिया और दर्शकों को एडिटेड वर्जन जारी करने का आश्वासन दिया। उन्होंने आगे कहा, "हमने ट्रेलर हटा दिया है और सेंसर बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार जल्द ही एक नया ट्रेलर अपलोड करेंगे।" इस गलती के लिए माफी मांगते हुए प्रोडक्शन हाउस ने कहा, "हमें इस चूक का गहरा खेद है और हम सभी प्रमाणन मानदंडों का पालन करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।"

'केडी: द डेविल' की स्टारकास्ट (KD The Devil's Star Cast)

कुछ समय के लिए आई रुकावट के बावजूद, फिल्म पूरे देश में जबरदस्त चर्चा बटोर रही है। कन्नड़ स्टार ध्रुव सरजा स्टारर, 'केडी: द डेविल' में शिल्पा शेट्टी, वी. रविचंद्रन, रमेश अरविंद, रेशमा नानाइया और नोरा फतेही जैसे दमदार कलाकार हैं। फिल्म की बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने भी एक महत्वपूर्ण किरदार निभाया है।

इस बड़े बजट की फिल्म में विलियम डेविड ने सिनेमैटोग्राफी की है, मोहन बी. केरे ने आर्ट डायरेक्शन संभाला है और संकेत अचार ने एडिटिंग की है। केवीएन प्रोडक्शंस के बैनर तले निर्माता वेंकट के. नारायण की यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी पैन इंडिया रिलीज में से एक मानी जा रही है।

कब रिलीज होगी केडी: द डेविल (KD The Devil's Release Date)

‘केडी: द डेविल’ 30 अप्रैल 2026 को बड़े स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म दर्शकों को शानदार और रोमांच से भरा सिनेमाई अनुभव देखने को मिलेगा।

'केडी: द डेविल' का है ये गाना

बता दें ध्रुव सरजा, संजय दत्त और नोरा फतेही की आने वाली फिल्म 'केडी: द डेविल' का ये गाना विवादों के घेरे में था। पिछले महीने रिलीज हुए सरके चुनर तेरी सरके' गाने के गंदे लिरिक्स की वजह से सोशल मीडिया पर बवाल मच गया था। नोरा फतेही और संजय दत्त पर फिल्माए गए इस गाने से सिर्फ बोल ही नहीं बल्कि डांस स्टेप्स भी अश्लील होने के चलते ये गाना चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दें कि सेंसर बोर्ड द्वारा गाने को अश्लीलता का टैग मिलने के बाद इसको यूट्यूब से हटा दिया गया।

Published on:
29 Apr 2026 02:03 pm