टॉलीवुड

प्रभास की 400 करोड़ी फिल्म हो सकती है दशहरे पर रिलीज, मिथुन बने हैं जिसमें खूंखार विलेन

Prabhas New Movie: प्रभास अब अपनी फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट से बाहर आना चाहते हैं। ऐसे में उनकी नई फिल्म फौजी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसे सुनकर फैंस एक्साइटेड हो गए हैं। फिल्म कब फ्लोर पर आ सकती है आइये जानते हैं...

2 min read
Jan 30, 2026
प्रभास की नई फिल्म को लेकर आई ये बड़ी अपडेट

Prabhas New Movie: साउथ के 'रेबेल स्टार' प्रभास के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भले ही उनकी पिछली फिल्म ‘द राजा साब’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों के मुताबिक कमाल न कर पाई हो और 200 करोड़ कमाने के बाद भी फ्लॉप की श्रेणी में रही हो, लेकिन प्रभास अब एक बड़े धमाके की तैयारी में हैं। ताजा अपडेट के अनुसार, प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'फौजी' की रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फैंस जिसे सुनकर बेहद खुश हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें

गोविंदा की हालत हुई खस्ता? टैक्सी वाले वीडियो को देख डरे लोग, करने लगे पतन की बातें…

प्रभास की फिल्म फौजी हो सकती है दशहरे पर रिलीज (Prabhas New Movie Fauji To Hit Screens For Dussehra)

डेक्कन क्रॉनिकल के अनुसार, प्रभास और फिल्म के मेकर्स ‘फौजी’ को दशहरे की लंबी छुट्टियों के दौरान रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। फिलहाल उस समय किसी और बड़ी बॉलीवुड या साउथ फिल्म की रिलीज का ऐलान नहीं हुआ है, जिसका सीधा फायदा प्रभास को मिल सकता है। प्रभास ने इस फिल्म के लिए अपनी कॉल शीट्स तब तक के लिए दे दी हैं, जब तक पूरा काम पूरी तरह खत्म नहीं हो जाता। मेकर्स फिल्म के वीएफएक्स (VFX) और कहानी पर पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं, ताकि दर्शकों को एक विश्वस्तरीय अनुभव मिल सके।

मिथुन चक्रवर्ती और प्रभास की होगी टक्कर (Mithun Chakraborty villain in Prabhas New Movie)

इस फिल्म की सबसे बड़ी हाईलाइट इसका विलेन होने वाला है। चर्चा है कि बॉलीवुड के 'डिस्को डांसर' मिथुन चक्रवर्ती इस फिल्म में प्रभास के सामने एक बेहद खूंखार विलेन के तौर पर नजर आएंगे। फिल्म की कहानी आजादी से पहले के दौर पर आधारित है, जिसमें प्रभास एक इंटेंस जासूस (Spy) की भूमिका निभा रहे हैं। 'सीता रामम' जैसी खूबसूरत फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर हनु राघवपुडी इस बार प्रभास को एक लार्जर-दैन-लाइफ अवतार में पेश करने की तैयारी में हैं।

'स्पिरिट' से पहले आएगी 'फौजी'

दिलचस्प बात यह है कि प्रभास ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ को अभी थोड़ा बैकफुट पर रखा है और उनका पूरा फोकस ‘फौजी’ को जल्द से जल्द पूरा करने पर है। मैत्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म का बजट लगभग 400 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म की शूटिंग और पोस्ट-प्रोडक्शन का काम युद्धस्तर पर एक साथ चल रहा है।

प्रभास के लिए यह फिल्म काफी अहम मानी जा रही है क्योंकि 'द राजा साब' के फ्लॉप होने के बाद उन्हें एक बड़ी हिट की सख्त जरूरत है। हॉरर-कॉमेडी के बाद अब प्रभास एक सीरियस और एक्शन पैक्ड पीरियड ड्रामा के साथ वापसी कर रहे हैं। दशहरे के मौके पर अगर यह फिल्म रिलीज होती है, तो यह बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए रिकॉर्ड बना सकती है।

ये भी पढ़ें

Box Office: ‘बॉर्डर 2’ ने 7 दिनों में किए 10 रिकॉर्ड ध्वस्त, जानें 1 हफ्ते में कितना हुआ कलेक्शन

Published on:
30 Jan 2026 11:54 am
Also Read
View All

अगली खबर