टॉलीवुड

तमिलनाडु जीता तो CM Vijay Thalapathy को गिफ्ट मिली लकी नंबर प्लेट, फैंस भविष्यवाणी पर चौंके

Thalapathy Vijay CM 2026: तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री थलपति विजय को उनकी फिल्म 'GOAT' के डायरेक्टर वेंकट प्रभु ने एक ऐसी नंबर प्लेट दी है, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर हर कोई हैरान हो रहा है। क्योंकि इसे एक भविष्यवाणी कहा जा रहा है कि जैसे डायरेक्टर को पता था कि 2026 में विजय की विजय होगी और वह मुख्यमंत्री बनेंगे। आइये जानते हैं आखिर क्या हैं उस नंबर प्लेट का राज…
2 min read
May 19, 2026
Tamil nadu new cm thalapathy vijay Receives Prophetic Gift predicted 2026 CM Car Number Plate
तमिलनाडु के नए सीएम विजय थलपति

Thalapathy Vijay CM 2026 number plate: साउथ सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक थलपति विजय का सफर सच में किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं रहा है। पर्दे पर हीरो की भूमिका निभाते-निभाते वह असल जिंदगी में भी तमिलनाडु के नायक बन गए है। विधानसभा चुनाव 2026 में ऐतिहासिक जीत के बाद अब वह राज्य के मुख्यमंत्री हैं। ऐसे में उनकी सोशल मीडिया पर एक तस्वीर जो कार के नंबर प्लेट की है वह वायरल हो रही है जिसे देखकर वह काफी खुश नजर आ रहे हैं वहीं, फैंस काफी हैरान हो रहे है। आइये जानते हैं आखिर ऐसा क्या है उसमें...

2 साल पहले ही तय था विजय का मुख्यमंत्री बनना? (GOAT movie prediction Vijay CM)

यह पूरा मामला साल 2024 में आई विजय की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'GOAT' (द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम) के सेट से जुड़ा है। फिल्म की शूटिंग के दौरान विजय ने एक कार का इस्तेमाल किया था, जिसकी नंबर प्लेट का नंबर TN07 CM 2026 था। फिल्म रिलीज के वक्त तो लोगों ने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया, लेकिन जैसे ही साल 2026 के विधानसभा चुनाव में थलपति विजय ने बंपर जीत हासिल की और सूबे के मुखिया बने, वैसे ही इस नंबर प्लेट की क्लिप सोशल मीडिया पर दोबारा वायरल हो गई। फैंस इसे महज एक इत्तेफाक नहीं, बल्कि एक 'दैवीय भविष्यवाणी' मानने लगे, जिसमें 'CM 2026' के जरिए साफ लिखा था कि विजय साल 2026 में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनेंगे।

डायरेक्टर वेंकट प्रभु ने दिया ये लकी गिफ्ट (Venkat Prabhu gift to Vijay)

अब जब यह भविष्यवाणी सच साबित हो चुकी है और विजय मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाल चुके हैं, तो 'GOAT' फिल्म के निर्देशक वेंकट प्रभु ने उन्हें एक बेहद खास और भावुक कर देने वाला सरप्राइज दिया है। वेंकट प्रभु ने खुद विजय से मुलाकात की और उन्हें फिल्म में इस्तेमाल की गई वही असली लकी नंबर प्लेट तोहफे में दे दी। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में विजय अपने हाथों में इस नंबर प्लेट को थामे नजर आ रहे हैं।

तस्वीरों में खोए-खोए दिखे मुख्यमंत्री विजय (Thalapathy Vijay Tamil Nadu Chief Minister)

हालांकि, इस यादगार तोहफे को लेते समय विजय के चेहरे पर एक हल्की सी मुस्कान तो है, लेकिन उनकी आंखों में एक गहरा खालीपन और गंभीरता साफ देखी जा सकती है। इसे लेकर सोशल मीडिया यूजर्स भी लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "हमारे नए मुख्यमंत्री जी इस नंबर प्लेट को देखकर कहीं खोए-खोए से लग रहे हैं, शायद वह पुराने दिनों को याद कर रहे हैं।" वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, "विजय सर अब सिर्फ एक स्टार नहीं हैं, उन पर पूरे राज्य की जिम्मेदारी है, इसलिए उनके चेहरे पर यह गंभीरता स्वाभाविक है।"

बता दें कि मुख्यमंत्री बनने के बाद से विजय का अंदाज भी पूरी तरह बदल चुका है। वह इन दिनों लगातार सफेद शर्ट और काले कोट के अपने नए सिग्नेचर लुक में नजर आ रहे हैं, जो जनता के बीच काफी पसंद किया जा रहा है।

Published on:
19 May 2026 08:47 am