टॉलीवुड

‘I’m Waiting…’ से सत्ता तक! थलापति विजय के 14 साल पुराने डायलॉग ने तमिलनाडु चुनाव में मचाया तहलका

Thalapathy Vijay Political Prediction: तमिलनाडु में सुपरस्टार थलापति विजय की बम्पर जीत के बाद उनके फैंस का कहना है कि एक्टर ने 14 साल पहले ही इसकी भविष्यवाणी कर दी थी। उनकी फिल्म का एक फेमस डायलॉग तमिलनाडु की राजनीति में हकीकत बन गया है।

2 min read
May 05, 2026
Thalapathy Vijay Political Prediction
14 साल पहले ही थलापति विजय ने कर दी थी राजनीति की भविष्यवाणी। (फोटो सोर्स: @CineReview24)

Thalapathy Vijay Political Prediction: तमिल सुपरस्टार विजय की राजनीतिक एंट्री धूम मचा रही है। उनकी पार्टी, तमिलगा वेट्ट्री कज़गम (TVK), तमिलनाडु में हुए चुनावों में सबसे शक्तिशाली पार्टी बनकर उभरी है। और सुपर स्टार विजय को बम्पर जीत हासिल हुई है। इसके साथ ही अभिनेता से राजनेता बने थलपति विजय अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जना नायकन' की रिलीज का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

तमिलनाडु के चुनावों की शुरुआत से ही थलापति विजय का सिनेमा से राजनीति तक का सफर इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहा है और वहीं, उनके फैंस का का मानना ​​है कि यह सफर सबसे फिल्मी अंदाज में पूरा हुआ है। तमिलनाडु में एक अहम राजनीतिक माहौल है और विजय का सबसे यादगार फिल्मी डायलॉग "मैं इंतज़ार कर रहा हूं…" (I’m Waiting…), सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

"I’m Waiting…" और राजनीति का मेल (Thalapathy Vijay Political Prediction)

विजय की साल 2012 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'थुपक्की' (Thuppakki) का वह आइकोनिक डायलॉग "I’m Waiting…" आज हकीकत बनता दिख रहा है। 14 साल पहले जब उन्होंने पर्दे पर यह लाइन बोली थी, तब किसी ने नहीं सोचा था कि यह उनकी असल जिंदगी और राजनीतिक सफर का सबसे बड़ा प्रतीक बन जाएगा।

प्रशंसकों का कहना है कि विजय सही समय का इंतजार कर रहे थे, और अब वो समय आ गया है। उनकी पार्टी, तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK), चुनाव में न केवल मजबूती से लड़ी है बल्कि बम्पर जीत भी हासिल की है। सोशल मीडिया पर उनके समर्थक इस डायलॉग के क्लिप्स को शेयर करते हुए लिख रहे हैं कि थलापति ने अपनी राजनीतिक जीत का संकेत बहुत पहले ही दे दिया था। सालों पहले एक फिल्म सीन में बोले गए इस डायलॉग को अब सोशल मीडिया पर यूजर्स उनकी मोस्ट अवेटेड पॉलिटिकल एंट्री की भविष्यवाणी कह रहे हैं।

विधानसभा चुनाव 2026

तमिलनाडु का एक अनूठा राजनीतिक इतिहास है, जहां सिनेमा और राजनीति अक्सर साथ-साथ चलते हैं। राज्य के कई प्रभावशाली नेताओं ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म उद्योग से की। एम. जी. रामचंद्रन और जे. जयललिता जैसी हस्तियों ने स्टारडम से राजनीति में सफलतापूर्वक कदम रखा और अंत में मुख्यमंत्री भी बने। लोगों से जुड़ने और दमदार कहानियों के जरिए अपनी बात पहुंचाने की उनकी कला ने उन्हें मजबूत राजनीतिक पहचान बनाने में मदद की।

विजय का राजनीति में प्रवेश

इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, विजय ने फरवरी 2024 में अपनी पार्टी, तमिलगा वेट्री कज़गम, की स्थापना के साथ राजनीति में कदम रखा। उस समय उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका यह कदम एक उद्देश्य से प्रेरित था। उन्होंने राजनीति को जनसेवा का एक रूप बताया और इस बात पर जोर दिया कि यह महज एक और करियर विकल्प नहीं, बल्कि एक ऐसा काम है जिसके प्रति वे पूरी तरह समर्पित हैं।

Updated on:
05 May 2026 12:37 am
Published on:
05 May 2026 06:00 am