टॉलीवुड

उदयपुर पैलेस से नया वीडियो हुआ LEAK, रश्मिका और विजय की शादी को लेकर चर्चा हुई तेज

Rashmika Mandanna And Vijay Devarakonda Wedding Rumors: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर काफी समय से चर्चा है। ऐसे में कहा जा रहा था कि उदयपुर में कपल शादी करेगा और इसी बीच उदयपुर पैलेस से एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें ग्रैंड वेडिंग की तैयारियां दिखाई जा रही है। लोगों का कहना है कि ये शादी की तैयारी रश्मिका और विजय की ही हैं।

2 min read
Feb 03, 2026
उदयपुर पैलेस से नया वीडियो आया सामने

Rashmila Mandanna And Vijay Devrakonda Wedding Rumors: सोशल मीडिया पर इन दिनों 'वेडिंग डिटेक्टिव्स' की बाढ़ आ गई है। जब फैंस को लगा कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की खबरें सिर्फ कोरी अफवाहें हैं, तभी उदयपुर के ऐतिहासिक सिटी पैलेस से कुछ और ताजा वीडियो लीक हो गए और इंटरनेट पर आग की तरह फैल गए। इन वीडियो क्लिप्स को देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि टॉलीवुड का यह सबसे चर्चित कपल आखिरकार शादी के बंधन में बंधने जा रहा है।

ये भी पढ़ें

रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा संग शादी पर दिया पहला रिएक्शन, 2 फरवरी नहीं, अब ये डेट हुई वायरल

रश्मिका और विजय की सच में हो रही है शादी? (Rashmika Mandanna And Vijay Devarakonda Wedding Rumors)

इंस्टाग्राम पर उदयपुर सीटी पैलेस के कई वीडियो सामने आए है, जिनमें उदयपुर के फेम, सिटी पैलेस में शादी की तैयारियां चलती दिख रही हैं। इंस्टाग्राम यूजर कृति पाहवा द्वारा 2 फरवरी को शेयर किए गए एक वीडियो ने सबका ध्यान खींचा था। उसके बाद एक और वीडियो सामने आया है। वीडियो में वर्कर्स को पैलेस के मैदान में विशाल झूमर टांगते, फूलों के गुच्छे सजाते और एक भव्य स्टेज तैयार करते देखा जा सकता है।

उदयपुर पैलेस से लीक हुई वीडियो (Udaipur city palace video leaked)

कृति ने वीडियो के कैप्शन में एक बड़ी जानकारी शेयर करते हुए लिखा, "रश्मिका और विजय की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पैलेस आज दोपहर 1 बजे के बाद आम पर्यटकों के लिए बंद रहेगा।" एक अन्य पर्यटक ने भी वीडियो पोस्ट करते हुए हिंदी में मजे लेते हुए लिखा, "हम तो सिटी पैलेस घूमने आए थे, लेकिन यहां रश्मिका और विजय देवरकोंडा की शादी की तैयारियां देखकर लौट रहे हैं।"

शाही शादी के लिए क्यों चुना गया सिटी पैलेस?

अगर ये अटकलें सच साबित होती हैं, तो सिटी पैलेस से ज्यादा भव्य जगह शायद ही कोई हो। पिछोला झील के किनारे स्थित यह महल करीब 400 साल पुराना है और अपनी राजपूत वास्तुकला के लिए दुनिया भर में मशहूर है। अरावली की पहाड़ियों के बीच बसे इस पैलेस से लेक पैलेस और जग मंदिर जैसे खूबसूरत नजारे दिखते हैं, जो किसी भी शादी को 'रॉयल' बनाने के लिए काफी हैं।

रश्मिका और विजय की सगाई की आ चुकी है खबरें

बता दें, अब तक रश्मिका या विजय की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। कुछ पुरानी रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि कपल 26 फरवरी को शादी करेगा, जबकि कुछ सूत्रों का कहना है कि दोनों पहले ही अक्टूबर 2025 में विजय के हैदराबाद वाले घर पर सगाई कर चुके हैं।

बता दें कि साल 2018 में आई फिल्म 'गीता गोविंदम' और 2019 की 'डियर कॉमरेड' के बाद से ही इन दोनों का नाम जोड़ा जा रहा है। फैंस इन्हें 'ViRosh' के नाम से बुलाते हैं। हालांकि दोनों हमेशा एक-दूसरे को 'सिर्फ अच्छा दोस्त' बताते आए हैं, लेकिन उदयपुर की इन तैयारियों ने अब कुछ और ही कहानी बयां करना शुरू कर दिया है। फिलहाल फैंस को अब बस उस एक आधिकारिक तस्वीर या बयान का इंतजार है जो इस राज से पर्दा उठा सके।

ये भी पढ़ें

fact check: उदयपुर पैलेस में आखिर किसके लिए हो रही है इतनी भव्य तैयारी? क्या रश्मिका-विजय की शादी है सच

Published on:
03 Feb 2026 03:43 pm
Also Read
View All

अगली खबर