टॉलीवुड

विजय से बढ़ीं दूरियां? बेटे जेसन संजय ने हटाया नाम से ‘V’, शपथ ग्रहण समारोह से भी रहे गायब

Thalapathy Vijay Son Name Change: विजय थपलती के तमिलनाडु के सीएम बनने के बाद से ही उनकी निजी जिंदगी को लेकर कई बातें सामने आ रही है, जिसे पत्नी बच्चों से अलगाव, तृषा किशनं के साथ बाधित नजदीकियां आदि. अब स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, विजय और संगीता के बेटे ने कथित तौर पर "जेसन संजय V" के बजाय "जेसन संजय S" का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।
2 min read
• •
Updated: 11 May 2026, 3:47 PM IST
Thalapathy Vijay Son Name Change
सीएम विजय के बेटे ने अपने नाम से हटाया पिता का नाम। (फोटो सोर्स: @CNNnews18)

Thalapathy Vijay Son Name Change: अभिनेता से राजनेता बने विजय ने रविवार (10 मई) को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर इतिहास रच दिया। उनकी पार्टी, तमिलगा वेट्री कज़गम (TVK) की चुनावी जीत के बाद यह शपथ ग्रहण समारोह हुआ। चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित समारोह ने सोशल मीडिया और सोशल मीडिया के बाहर काफी सुर्खियां बटोरीं। वहीं, विजय के परिवार के कुछ सबसे महत्वपूर्ण सदस्यों की गैर-मौजूदगी ऑनलाइन चर्चा का विषय बन गई। बता दें कि विजय की अलग रह रही पत्नी संगीता सोरनलिंगम और उनके बच्चे, जेसन संजय और दिव्या साशा, तलाक की कार्यवाही जारी रहने के कारण शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए।

जेसन संजय ने नाम से हटाया विजय के नाम का 'V' (Thalapathy Vijay Son Name Change)

इन सभी घटनाक्रमों में, जेसन संजय के सिग्नेचर में कथित बदलाव ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, विजय और संगीता के बेटे ने कथित तौर पर "जेसन संजय वी" के बजाय "जेसन संजय एस" सिग्नेचर का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।

telegraphindia की खबर के मुताबिक, जेसन ने इस साल की शुरुआत में दायर तलाक की याचिका के बाद सोशल मीडिया पर अपने पिता को अनफॉलो भी कर दिया था।

गौरतलब है कि शपथ ग्रहण समारोह के दौरान विजय को सपोर्ट करने के लिए परिवार के कई करीबी सदस्य और फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां मौजूद थीं, जिनमें उनके माता-पिता, शोभा चंद्रशेखर और एसए चंद्रशेखर, उनकी राजनीतिक टीम के सदस्य और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी इस कार्यक्रम में मौजूद थीं।

पत्नी और बच्चों की गैर-मौजूदगी ने दी तलाक की खबर को हवा

विजय की जीत के जश्न में पत्नी संगीता की अनुपस्थिति ने इंटरनेट पर तलाक की ख़बरों को और तेज कर दिया। बता दें कि उन्होंने फरवरी 2026 में तलाक के लिए अर्जी दी और विजय पर बेवफाई का आरोप लगाया था। याचिका के अनुसार, “अप्रैल 2021 में संगीता को पता चला कि विजय एक एक्ट्रेस के साथ अवैध संबंध में थे। इससे उन्हें बहुत दुख पहुंचा और मानसिक तनाव हुआ। उन्हें लगा कि उनके भरोसे और शादी के रिश्ते को ठेस पहुंची है।

याचिका में आगे कहा गया है कि एक्टर “एक्ट्रेस के साथ खुलेआम मेलजोल रखते रहे हैं”, जिससे कथित तौर पर संगीता और बच्चों दोनों को भावनात्मक पीड़ा और शर्मिंदगी हुई। वहीं, विजय और तृषा दोनों ने ही अपने बारे में फैली अफवाहों पर सार्वजनिक रूप से कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

विजय ने रखे पत्नी के नाम फिक्स्ड डिपॉजिट और सोने के गहने

जानकारी के लिए बता दें कि चुनाव से पहले, विजय ने एक हलफनामे में अपनी वित्तीय संपत्तियों की घोषणा की थी, जिसमें कथित तौर पर संगीता के लिए रखी गए फिक्स्ड डिपॉजिट और सोने के गहनों का जिक्र था।

इस बीच, तलाक की कार्यवाही फिलहाल जारी है। अप्रैल में, चेंगलपट्टू परिवार कल्याण न्यायालय ने कथित तौर पर सुनवाई 15 जून तक के लिए स्थगित कर दी थी, इससे पहले तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के कारण मामले को टाल दिया गया था।

Updated on:
11 May 2026, 3:47 PM IST
Published on:
Also Read
View All
कौन हैं अतुल्या चंद्र? जिन्हें डॉक्टर को फ्लैट पर बुलाकर मारपीठ और लूटपाट करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

“शादी के एक प्रस्ताव से शुरू हुई थी खौफनाक कहानी”, जेलर 2 अभिनेत्री शमना कासिम ने खोले ब्लैकमेलिंग के राज

काव्या मारन- अनिरुद्ध रविचंदर के वेडिंग रिसेप्शन का शाही कार्ड हुआ वायरल, देखें कौन-कौन से दिग्गज होंगे शामिल

सामंथा ने सीएम विजय को बताया अपना ‘लकी चार्म’, कहा- करियर के शिखर पर सिनेमा छोड़ना आसान फैसला नहीं

Jailer 2 Controversy: विवाद पर मोहनलाल के बॉडी डबल जॉबी कोडकारा की सफाई, बोले- फिल्म में कहीं नहीं दिखा मेरा चेहरा