टॉलीवुड

कौन है एक्ट्रेस कृषि थापांडा? जिनके फ्लैट में मिली 33 साल के दोस्त की लाश

who is actress krishi thapanda: एक्ट्रेस कृषि थापांडा के घर से बेहद चौंकाने वाली खबर आई है। उनके घर पर उनके करीबी दोस्त की लाश मिली है। इस खबर ने इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर कैसे और क्यों ये हादसा हुआ, जिसे पुलिस ने शुरूआती जांच में आत्महत्या का मामला बताया है। आइये जानते हैं इस एक्ट्रेस के बारे में सब कुछ…
2 min read
Jun 26, 2026
who is actress krishi thapanda her friend suicide at her flat in Bengaluru at 33 police investigate
कौन है एक्ट्रेस कृषि थापंडा, जिनके दोस्त ने किया सुसाइड

Who is Krishi Thapanda Kannada actress: मनोरंजन जगत से एक बेहद हैरान करने वाली और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बेंगलुरु में एक्ट्रेस और मॉडल कृषि थापांडा (Krishi Thapanda) के फ्लैट में उनके एक 33 साल के दोस्त का शव फंदे से लटका हुआ मिला है। जैसे ही ये घटना सामने आई हर तरफ हड़कंप मच गया और लोग इंटरनेट पर लगातार सर्च करने लगे कि आखिर कृषि थापांडा कौन हैं और उनके घर में ऐसा क्या हुआ? कैसे उनके दोस्त का शव उनके घर पर मिला? आइए आपको बताते हैं इस पूरी घटना और एक्ट्रेस के बारे में सब कुछ...

क्या है पूरा मामला? (Krishi Thapanda flat suicide case Bengaluru)

मीडिया रिपोर्ट्स और पुलिस जांच के मुताबिक, यह बड़ी घटना बेंगलुरु के राजराजेश्वरिनगर स्थित कृषि थापांडा के फ्लैट की है। मृतक की पहचान वैषाक नाम के एक बिजनेसमैन के रूप में हुई है, जो एक्ट्रेस के बेहद करीबी दोस्त बताए जा रहे हैं। शुरुआती जांच में पुलिस को यह मामला आत्महत्या का लग रहा है।

बताया जा रहा है कि वैषाक पिछले कुछ समय से गंभीर डिप्रेशन से जूझ रहे थे। वे एक्ट्रेस के अच्छे दोस्त थे, इसलिए उनके पास फ्लैट की चाबी भी थी और वह अक्सर वहां आते-जाते थे। बुधवार की रात वह फ्लैट पर बिल्कुल अकेले थे, जहां उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। हैरान करने वाली बात यह है कि खुदकुशी करने से ठीक पहले वैषाक ने एक्ट्रेस कृषि थापांडा को फोन करके इसके बारे में बताया था। एक्ट्रेस ने तुरंत उनके परिवार को इन्फॉर्म भी किया था, लेकिन जब तक सब फ्लैट पर पहुंचे, तब तक वैषाक दम तोड़ चुके थे। जिस समय यह हादसा हुआ, कृषी वहां मौजूद नहीं थीं।

कौन हैं एक्ट्रेस कृषि थापांडा? (Who is Krishi Thapanda Kannada actress)

इस घटना के बाद से ही कृषि थापांडा सुर्खियों में आ गई हैं। बता दें कि कृषी कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री का एक बहुत ही लोकप्रिय और खूबसूरत चेहरा हैं। वह साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी।

  • मिस कर्नाटक का खिताब: साल 2014 में कृषि थापांडा ने 'मिस कर्नाटक' का खिताब अपने नाम किया था, जिसके बाद ग्लैमर वर्ल्ड में उनकी पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई।
  • एक्टिंग करियर की शुरुआत: मॉडलिंग में नाम कमाने के बाद उन्होंने साल 2016 में कन्नड़ फिल्म 'अकीरा' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। अपनी पहली ही फिल्म में बेहतरीन एक्टिंग के लिए उन्हें SIIMA अवॉर्ड्स में 'बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस' का नॉमिनेशन मिला था।
  • शानदार फिल्में और अवॉर्ड्स: इसी साल उनकी फिल्म 'कही' भी रिलीज हुई थी, जिसे क्रिटिक्स ने बहुत पसंद किया था और फिल्म को कर्नाटक राज्य पुरस्कार में बेस्ट स्क्रिप्ट का सम्मान भी मिला था। इसके बाद उन्होंने 'लंके', 'भाराते', 'दलपति' और 'इराडू कनासु' जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया।
  • बिग बॉस का सफर: फिल्मों के अलावा कृषि थापांडा 'बिग बॉस कन्नड़ सीजन 5' में भी नजर आ चुकी हैं, जहां दर्शकों ने उनके असली अंदाज को बेहद पसंद किया था।

ग्लैमर की दुनिया में आने से पहले कृषि थापांडा एक अमेरिकी कंपनी 'इंटरकॉल' में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर भी काम कर चुकी हैं। फिलहाल, इस दुखद घटना के बाद से पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है और एक्ट्रेस भी इस हादसे से गहरे सदमे में हैं।

Updated on:
26 Jun 2026 08:03 am
Published on:
26 Jun 2026 07:51 am