टोंक

Good News: राजस्थान के इस जिले में 15 करोड़ से बनेंगी चमचमाती सड़कें, स्थापित होगी 80 फीट ऊंची श्रीराम की प्रतिमा

निवाई में विकास कार्यों को नई रफ्तार देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। नगरपालिका मंडल की ओर से करीब 15 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया।
less than 1 minute read
Nov 04, 2025
New road in Tonk
विकास कार्यों का बटन दबाकर शिलान्यास करते विधायक। फोटो- पत्रिका

निवाई। नगरपालिका मंडल की ओर से करीब 15 करोड़ रुपए की लागत से प्रस्तावित विकास कार्यों का शिलान्यास रक्तांचल पर्वत की तलहटी में किया गया। समारोह में महामंडलेश्वर संत रामकृष्ण वेदांती, विधायक रामसहाय वर्मा, जिला प्रमुख सरोज बंसल, पालिकाध्यक्ष दिलीप ईसरानी और भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष नितिन छाबड़ा उपस्थित रहे।

महामंडलेश्वर वेदांती महाराज ने कहा कि सनातन संस्कृति विश्व में साम्प्रदायिक सौहार्द और मानवीय मूल्यों का प्रतीक है। जिला प्रमुख सरोज बंसल ने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है। पालिकाध्यक्ष दिलीप ईसरानी ने बताया कि रक्तांचल पर्वत पर 80 फीट ऊंची मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की प्रतिमा स्थापित की जाएगी, ताकि पूरे शहर से उनके दर्शन हो सकें।

रिमोट दबाकर शिलान्यास

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधायक रामसहाय वर्मा, जिला प्रमुख और पालिकाध्यक्ष ने रिमोट दबाकर विकास कार्यों का शिलान्यास किया। रक्तांचल पर्वत स्थित किलेश्वर महादेव मंदिर तक श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाई गई 1120 सीढ़ियों का फीता काटकर लोकार्पण किया गया।

इस दौरान खंडदेवता रोड से इंदिरा कॉलोनी तक सड़क निर्माण, एफसीआई गोदाम से अलियाबाद मोड़ तक सड़क चौड़ीकरण, 80 फीट रोड पर सेंट्रल पार्क निर्माण तथा कीर कॉलोनी से जयपुर-टोंक बाईपास अर्जुन नगर तक सड़क निर्माण जैसे प्रमुख कार्यों का शिलान्यास किया गया। सीढ़ियों का निर्माण पूर्ण करने वाले राजमिस्त्रियों और मजदूरों को मंच पर सम्मानित किया गया।

मीणा ने किया संबोधन

राजस्थान सरकार के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने वीडियो कॉल के माध्यम से निवाई की जनता को संबोधित किया। उन्होंने फलोदी में हुए सड़क हादसे पर दुख जताया और समारोह में शामिल न हो पाने पर खेद व्यक्त किया। साथ ही निवाई वासियों, विधायक और पालिकाध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं।

Updated on:
04 Nov 2025 06:02 pm
Published on:
04 Nov 2025 05:47 pm