TV न्यूज

‘कौन बनेगा करोड़पति 10’ को पछाड़कर ‘नागिन 3’ बना टीवी का टॅाप शो, जानें टॅाप 5 की पूरी लिस्ट

अमिताभ बच्चन का मशहूर गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 10' टीआरपी की टॉप-5 लिसट से बाहर हो गया है।
2 min read
• •
Updated: 22 Sep 2018, 9:43 AM IST
barc 37th week trp rating top 5 naagin 3 become top tv show
barc 37th week trp rating top 5 naagin 3 become top tv show

टीवी इंडस्ट्री के मशहूर शोज आए दिन टीआरपी की लिस्ट में ऊपर नीचे होते रहते हैं। अब बार्क की 37वें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग आ गई है। इस बार 'नागिन 3' ने सभी टीवी शोज को पछाड़कर पहले स्थान पर अपनी खास जगह बनाई। पर इस बार अमिताभ बच्चन का मशहूर गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 10' टीआरपी की टॉप-5 लिसट से बाहर हो गया है। जी हां, हाल में आई रिपोर्ट के मुताबिक इस बार अमिताभ का शो टीआरपी में काफी पीछे रह गया।

इस बार की लिस्ट के मुताबिक...

पहले अंक पर रहा टीवी शो 'नागिन 3'

दूसरे स्थान पर 'कुंडली भाग्य'

तीसरे स्थान पर 'कुमकुम भाग्य'

पांचवे पर ये 'रिश्ता क्या कहलाता है'

अमिताभ बच्चन का पॉपुलर शो 'कौन बनेगा करोड़पति-10' ने 7वें नंबर पर जगह बनाई है। इसी के साथ इस बार कलर्स का शो 'सिलसिला...बदलते रिश्तों का' की टीआरपी में भी काफी उछाल आया है। शो में कुणाल-नंदिनी के एक्स्ट्रा मैरियल अफेयर के खुलासे की वजह से शो की टीआरपी बढ़ी है। लगता है लोगों को ये ट्विस्ट काफी पसंद आया है।

Published on:
Also Read
View All
कुशल टंडन से ब्रेकअप के महीनों बाद शिवांगी जोशी ने रिश्तों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- आज प्यार छोड़ना बहुत आसान हो गया है

लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार