TV न्यूज

Bigg Bigg 12 Day 4:अनूप जलोटा का नजर आया रंगीन मिजाज, सनी लियोनी के गाने पर लगवाए लड़कियों से ठुमके

कैप्टन का चुनाव करने के लिए बिग बॉस घर में राजा की दुविधा टॉस्क आयोजित करते हैं।
2 min read
Sep 20, 2018
bigg boss 12
bigg boss 12

बिग बॉस का चौथा दिन काफी उथल-पुथल भरा रहा। वजह था घर के पहले कैप्टन का चुनाव। जहां पहले टॉस्क बीबी प्रेस कॉन्प्रेंस पूरा ना कर पाने की वजह से सभी लड़के कैंप्टेंसी की रेस से बाहर हो जाते हैं तो वहीं घर की बची लड़कियों में पहला कैप्टन बनने की होड़ शुरू हो जाती है। कैप्टन का चुनाव करने के लिए बिग बॉस घर में राजा की दुविधा टॉस्क आयोजित करते हैं। इस टॉस्क के तहत अनूप जलोटा एक रंगाली राजकुमार बनते हैं और घर की लड़कियों को इस रंगीले राजकुमार को एंटरटेन करना होता है और उनसे ज्यादा से ज्यादा गुलाब के फूल हासिल करने होते हैं।

इस टॉस्क को जीतने के लिए टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ उमराव जान बन 'दिल चीज क्या है' गाने पर परफॉर्म करती हैं। वहीं कृति 'जब प्यार किया तो डरना क्या' पर डांस किया। इस दौरान 'भजन सम्राट' अनूप जलोटा सनी लियोन पर फिल्माए गए सॉन्ग 'बेबी डॉल मैं सोने की'गा रहे हैं।इस दौरान जसलीन उनके साथ बैठी हुई हैं।वहीं रोशमी, कृति और दीपिका कक्कड़ अनूप जलोटा के सुरों पर ठुमके लगा रही हैं।

लड़कों ने भी किया परफॉर्म
इतना ही नहीं घर के लड़कों में करनवीर बोहरा ने भी अपने कथक के जरिए राजकुमार का मनोरंजन किया। वहीं श्रीसंत ने उनके लिए भजन गाया।तो रोमिल ने रैप सॉन्ग किया। इस टॉस्क के अंत में शिवाशीष और श्रीसंत के बीच बहस भी हो जाती है और श्रीसंत ने रोमिल और शिवाशीष को गाली दे देते हैं। हालांकि बाद में वो माफी मांगने लेते हैं।

Published on:
20 Sept 2018 11:57 pm
Also Read
View All
आकांक्षा चमोला के तलाक वाले खुलासे का गौरव खन्ना को भी नहीं था पता, दोस्त और एक्टर अनुज सचदेव ने किया खुलासा

आकांक्षा चमोला ने तलाक का बताया असली कारण, बोलीं- गौरव खन्ना बच्चे चाहते हैं मैं उन्हें ये नहीं दे सकती

‘सिर्फ क्रेडिट लेने से काम नहीं चलेगा’, Ram Mandir विवाद पर एक्ट्रेस Devoleena Bhattacharjee ने नेताओं पर साधा निशाना

Bigg Boss फेम फरहाना भट्ट फिर आईं विवादों के घेरे में, मां का वायरल ऑडियो क्लिप आया सामने!, यूजर्स ने पूछा- असली या AI?

‘पति से सेटिस्फाई नहीं हैं तो तलाक ले सकती हैं पत्नी’, गौरव खन्ना से डिवोर्स के एलान के बाद आकांक्षा चमोला का पुराना बयान हुआ वायरल