18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BIGG BOSS 12: लालू प्रसाद से भी ज्यादा फनी अंग्रेजी बोलते हैं बिहार के दीपक ठाकुर, VIDEO देख हो जाएंगे लोट-पोट

जहां एक तरफ तो कंटस्टेंट्स एक दूसरे से नोक-झोक कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ बिहार के सिंगर दीपक ठाकुर शुरू से ही अपने मस्तमौला अंदाज और दिलचस्प बातचीत से सबके चेहरों पर हंसी बरकरार रखे हुए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amit Kumar Singh

•

Updated: 20 Sep 2018, 2:39 AM IST

bigg boss 12

bigg boss 12

देश का चर्चित रिएलिटी शो BIGG BOSS हमेशा से एंटरटेनमेंट का फुलडोज लेकर आता है। शो में लड़ाई से लेकर हंसी-मजाक तक के कई किस्से देखने को मिलते हैं। कुछ इसी तरह का समा बिग बॉस के 12वें सीजन का भी है। जहां एक तरफ तो कंटस्टेंट्स एक दूसरे से नोक-झोक कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ बिहार के सिंगर दीपक ठाकुर शुरू से ही अपने मस्तमौला अंदाज और दिलचस्प बातचीत से सबके चेहरों पर हंसी बरकरार रखे हुए हैं। कुछ इसी तरह का मिलता-जुलता किस्सा हाल के एपिसोड में देखने को मिला।

फनी अंग्रेजी बोलकर किया सबको लोटपोट
चैनल की ओर से जारी किए एक वीडियो में दीपक घर के दूसरे सदस्यों के साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं। जिसमें वो एक चुलबुली सी घटना बता रहे हैं इसी दौरान वो अंग्रेजी का ऐसा सतरंगी इस्तेमाल करते हैं कि वहां बैठे दूसरे कंटस्टेट्स हंस-हंस कर लोट पोट हो जाते हैं। देखें वीडियो...

BIGG BOSS 12: दीपक पर मेहरबान हुए सलमान खान, गवाएंगे अपनी फिल्म में गा ना?

पहले भी वायरल हो चुका है वीडियो
सोमवार के एपिसोड में दीपक वाशरूम में अपने अनोखे अंदाज से दर्शकों को हंसाते नजर आ रहे हैं। दरअसल बाथरूम में वो जैसे ही वह जकूजी को देखते हैं तो दीपक दंग हो जाते हैं। उनको जकूजी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती है, इसका जिक्र वह अपनी पार्टनर उर्वशी वाणी से करते हैं। इस वीडियो में दीपक और उवर्शी वाशरूम में रखे नल से निकलते हुए लाइट पर भी चर्चा करते हैं।

आधार कार्ड के डायलॉग पर वायरल हुए दीपक
शो में लिविंग रूम में बेड चुनने को लेकर उन्होंने एक ऐसा डायलॉग मारा जिसने दर्शकों को अपना मुरीद ही बना दिया। दीपक बोलें 'बेड कैसे बुक करना है? शर्ट निकाल कर रख दें कि आधार कार्ड रख दें? साला_मंगवाना पड़ेगा घर से'।