TV न्यूज

फोटो पर भद्दा कमेंट करते ही यूजर की आई शामत, दिव्यांका ने इंस्टाग्राम पर सुनाई खरी-खोटी

हाल में उन्होंने एक और तस्वीर इंस्टा पेज पर शेयर की। एक यूजर ने फोटो पर भद्दा कमेंट किया और 33 वर्षीया एक्ट्रेस की बॉडी को लेकर अपशब्द कहे।
2 min read
• •
Updated: 14 Apr 2018, 11:18 AM IST
divyanka tripathi
divyanka tripathi

टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। हर दिन वह अपनी तस्वीरें प्रशंसको के लिए शेयर करती हैं। हाल में उन्होंने एक और तस्वीर इंस्टा पेज पर शेयर की। इस तस्वीर में वह पति विवेक दहिया के साथ नजर आ रही थी। जहां एक और उनकी तस्वीर पर लोग अच्छे कमेंट कर रहे थे। वहीं हाल में एक यूजर ने फोटो पर भद्दा कमेंट किया और 33 वर्षीया एक्ट्रेस की बॉडी को लेकर अपशब्द कहे।

दवाईयों की हैवी डोज ले रहे कपिल शर्मा , एक दिन में खा रहे 23 गोलियां!

🤗❤️😘

A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya) on

लेकिन दिव्यांका को यह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं हुआ और उन्होंने यूजर को लंबे चौड़ा पोस्ट लिखकर कमेंट का करारा जवाब दिया। दिव्यांका ने लिखा, "मुझे अपने महिला होने पर गर्व है...और किसी भी महिला को इस पर शर्मिंदा नहीं होना चाहिए। भगवान ने हमें किसी उद्देश्य से इस तरह बनाया है। इसमें कुछ भी ऐसा नहीं है जिस पर शर्म महसूस की जाए। अच्छी बात है, तुमने इस विषय को उठाया।"

दिव्यांका यहीं नही रुकी और उन्होंने आगे लिखा, "इंसान ने गर्मी और ठंड से बचने के लिए खुद को ढंकना शुरू किया था न कि तुम्हारी जैसी गंदी सोच के लोगों से क्योंकि उस समय तुम जैसे लोगों का कोई अस्तित्व नहीं था।लेकिन अब ऐसा करना पड़ेगा...अजंता-एलोरा जाओ और भारतीय भगवानों को प्राकृतिक अंदाज में देखो। हर औरत देवी है और देवियों को उनके कपड़ों से नहीं बल्कि कर्मा और ताकत से परिभाषित किया जाता है। इसलिए इज्जत करो!"

Updated on:
14 Apr 2018, 11:18 AM IST
Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’