TV न्यूज

दीपिका कक्कड़ ने शादी के लिए नहीं अपनाया था इस्लाम? को-स्टार जयति भाटिया ने बताई असली वजह

Dipika Kakar Islam Conversion Jayati Bhatia: 'ससुराल सिमर का' एक्ट्रेस जयति भाटिया ने टीवी सीरियल की अपनी को-स्टार दीपिका कक्कड़ के इस्लाम धर्म अपनाने को लेकर असली वजह का खुलासा किया है और बताया कि धर्म परिवर्तन का कारण 2018 में हुई दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की शादी नहीं थी।
2 min read
Aug 05, 2026
Jayati Bhatia on Dipika Kakar Islam Conversion
दीपिका कक्कड़ पर जयति भाटिया का बड़ा खुलासा। (फोटो सोर्स: youtube/Siddharth Kannan and instagram/ms.dipika)

Jayati Bhatia on Dipika Kakar Islam Conversion: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपनी कैंसर से लड़ाई को लेकर चर्चा में हैं। साथ ही वो आए दिन अपने यूट्यूब व्लॉग पर अपने इलाज के अनुभवों को शेयर करती रहती हैं। साल 2018 में दीपिका कक्कड़ ने टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम से शादी की थी और उससे पहले ही उन्होंने इस्लाम अपनाने का फैसला भी कर लिया था। उनकी शाद्दी के बाद उनको धर्म परिवर्तन के चलते आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा था। हालांकि, अब 'ससुराल सिमर का' में उनकी को-स्टार रहीं जयति भाटिया ने इस पर बड़ा खुलासा किया है और बताया है कि दीपिका का ये फैसला शादी से प्रभावित नहीं था।

दीपिका कक्कड़ पर जयति भाटिया ने कहि बड़ी बात

हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक इंटरव्यू में जयति भाटिया ने बताया कि दीपिका कक्कड़ और शोएब 'ससुराल सिमर का' के पहले सीजन में साथ काम करते हुए एक-दूसरे के नजदीक आए थे। उन्होंने कहा, "यह बात सभी जानते हैं कि दीपिका जो भी काम करती हैं, उसमें अपना 100 परसेंट देती हैं। जब वो शोएब के साथ रिश्ते में आईं, तो वो उस रिश्ते को भी अपना 100 परसेंट देना चाहती थीं।"

क्या दीपिका कक्कड़ ने शादी की वजह से इस्लाम अपनाया?

जयति भाटिया ने आगे कहा, 'ससुराल सिमर का' खत्म होने के बाद, दीपिका ने कई रियलिटी शोज में हिस्सा लिया और बाद में शोएब इब्राहिम से शादी कर ली। इसके आगे वो कहती हैं कि उन्होंने एक बार दीपिका से पूछा था कि 'क्या उन्होंने शादी की वजह से इस्लाम अपनाया है?' जयति के अनुसार, इस सवाल के जवाब में दीपिका ने इससे इंकार किया और बताया कि जब वो अजमेर शरीफ दरगाह गईं थीं, तब वो जिंदगी के एक मुश्किल दौर से गुजर रही थीं। मगर वहां जाकर उन्हें शांति और हिम्मत मिली, और उन्होंने इस्लाम अपनाने का फैसला किया क्योंकि उन्हें यही सही लगा। इसके साथ ही जयति ने कहा कि इस फैसले का शादी से कोई लेना-देना नहीं था और यह पूरी तरह से दीपिका की अपनी चॉइस थी।

जयति भाटिया ने दीपिका-शोएब के रिश्ते पर की बात

टीवी एक्ट्रेस जयति ने कहा कि दीपिका और शोएब ने अपने रिश्ते में हमेशा एक-दूसरे का बराबर साथ दिया है। उन्होंने बताया कि शोएब दीपिका की सेहत से जुड़ी मुश्किलों के समय उनके साथ खड़े रहे, जबकि दीपिका ने भी इतने सालों में उनके परिवार का साथ दिया है। दीपिका को 2025 में कैंसर का पता चला था और वो शोएब के साथ अपने व्लॉग्स 'दीपिका की दुनिया' के जरिए अपने इलाज और ठीक होने के बारे में अपडेट शेयर करती रही हैं। दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम का तीन साल का बेटा रूहान भी है।

Updated on:
05 Aug 2026 07:29 pm
Published on:
05 Aug 2026 07:29 pm
Also Read
View All