Kapil Sharma Dig On Lawrence Bishnoi: लॉरेंस बिश्नोई एक ऐसा नाम है जो सुनते ही बड़े-बड़े लोगों की बोलती बंद हो जाती है, लेकिन कपिल शर्मा कहां किसी से डरने वाले हैं। एक लाइव इवेंट के जरिए उन्होंने लॉरेंस गैंग पर तंज कस दिया। जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग सन्न रह गए।
Kapil Sharma On Lawrence Bishnoi: टीवी पर अपनी हाजिरजवाबी और कॉमेडी के लिए फेमस कपिल शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई जोक नहीं बल्कि उनका एक बेबाक बयान है। हाल ही में नेटफ्लिक्स के एक मेगा इवेंट के दौरान कपिल ने बातों ही बातों में कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर ऐसा निशाना साधा कि वहां मौजूद लोग दंग रह गए। इसका वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग जमकर इसपर कमेंट कर रहे हैं।
नेटफ्लिक्स ने साल 2026 के लिए अपने आने वाले शोज की लिस्ट जारी की है, जिसमें 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के पांचवें सीजन का भी ऐलान किया गया है। इसी इवेंट में कपिल अपनी पूरी टीम के साथ अपने शो को प्रमोट करने पहुंचे थे। जब सुरक्षा और चर्चाओं की बात चली, तो कपिल ने मुस्कुराते हुए कहा, "आजकल मेरे पीछे एक-दो मुल्कों के गैंगस्टर लगे हुए हैं। पता नहीं सबको क्या मिल रहा है। लोगों को अपनी जिंदगी एन्जॉय करने नहीं मिल रही है।"
कपिल शर्मा को अचानक अहसास हुआ कि यह इवेंट लाइव जा रहा है, तो उन्होंने बात संभालते हुए कहा कि हमें बस अपना काम करना है। लेकिन उनके इस तंज ने यह साफ कर दिया कि वह लगातार मिल रही धमकियों और हमलों से डरने वाले नहीं हैं।
लोगों का कहना है कि कपिल शर्मा का यह गुस्सा जायज भी है, क्योंकि पिछले साल कनाडा के वैंकूवर में स्थित उनके ड्रीम प्रोजेक्ट 'कैप्स कैफे' (Kaps Cafe) पर अंधाधुंध फायरिंग की गई थी। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी, जिसके बाद कपिल के फैंस काफी डर गए थे। लॉरेंस बिश्नोई गैंग वही है, जिसका नाम हाल ही में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई गोलीबारी में भी सामने आया है।
विवादों और धमकियों के बीच कपिल शर्मा ने खुद को काम में डुबो रखा है। एक तरफ जहां उनके शो का नया सीजन दस्तक देने वाला है। यह पहली बार नहीं है जब कपिल ने इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ी हो। इससे पहले भी वह कनाडा पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा चुके हैं। सोशल मीडिया पर कपिल के इस साहसी अंदाज की जमकर तारीफ हो रही है। फैंस का कहना है कि कपिल ने जिस तरह हंसते-हंसते अपनी बात कह दी, वह उनकी दिलेरी को दर्शाता है। लोग ऐसा करने से पहले कई बार सोचते हैं।