Kaun Banega Crorepati (KBC) सीजन 10 में हॉट सीट पर पहुंचे गुजरात के संदीप कांवलिया
Kaun Banega Crorepati (KBC) सीजन 10 में हॉट सीट पर पहुंचने वाले गुजरात के संदीप कांवलिया ने 'कब तक रोकोगे' मूवेंट के बारे में कहा, 'मुझे कम्प्यूटर में पढ़ाई के लिए 25000 हजार रुपए की जरूरत थी, लेकिन यह फीस इतनी ज्यादी थी कि मैं कम्प्यूटर कोर्स नहीं कर सका। पिता बीमार थे और मां घरों में कामकाज करती थीं।उस दौरान मेरे पास पढ़ाई के लिए 30 रुपए तक भी नहीं थे। फिर मोहल्ले के पड़ोसियों और पहचान वालों से थोड़े बहुत पैसे लेकर पढ़ाई पूरी की और धीरे-धीरे मैं ग्राफिक्स डिजाइनर बन गया।' संदीप ने बताया, 'अभी मैं एक कंपनी में काम कर रहा हूं, लेकिन जल्द ही खुद का काम शुरू करूंगा।'
ग्राफिक्स डिजाइनर हैं संदीप
बता दें, संदीप बृजलाल कांवलियां सूरत में ग्राफिक्स डिजाइनर हैं। अब इन्होंने अपना खुद का बिजनेस शुरू कर दिया है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा , 'रजिस्ट्रेशन कराने के बाद ऑडिशन के लिए जब कॉल आया तो मैं दिल्ली पहुंचा और सिलेक्शन के लिए फाइनल राउंड तक पहुंचा।'
घर की तरह ट्रीट करते हैं बिग बी
संदीप ने अमिताभ बच्चन से मुलाकात के बारे में बताया,'अमिताभ बच्चन के सामने कुछ ऐसे बैठे हुए थे, ऐसा लगा जैसे घर पर मेहमान आए हुए हैं। बिल्कुल घर की तरह ट्रीट करते हैं। यहां तक की उन्होंने मुझे पोते की तरह समझाया।'अमिताभ बच्चन से बातचीत के दौरान संदीप ने एक यादगार किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने कहा, 'मेरा कुल वजन 44 किलो है और 8 साल से एक भी किलो नहीं बढ़ा। जिसपर उन्होंने मुझे खाने-पीने की सलाह दी, जो मुझे काफी अच्छा लगा। '