TV न्यूज

माही विज का टूटा ‘सब्र का बांध’, नदीम को बताया अपनी आत्मा, बोलीं- वह पिछले 6 साल से…

Mahhi Vij Angry On Dating Rumors With Nadim: माही ने अंकिता लोखंडे के बाद अपने और नदीम के रिश्ते पर खुलकर बात की है। उन्होंने ये भी बताया कि आखिर क्यों उनकी बेटी तारा नदीम को अब्बा कहती है। उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
3 min read
• •
Updated: 12 Jan 2026, 10:24 AM IST
Mahhi Vij angry big revealed Nadim Nadz dating rumors said he is my soul after jay bhanushali divorce
माही विज ने बताई अपने और दोस्त नदीम के रिश्ते की सच्चाई

Mahhi Vij Angry On Dating Rumors With Nadim: टीवी के फेमस कपल माही विज और जय भानुशाली ने अपनी 15 साल की शादी को खत्म कर तलाक ले लिया है, जिसकी घोषणा दोनों ने 4 जनवरी को की थी। दोनों के प्यार भरे रिश्ते का अंत ऐसा होगा किसी ने नहीं सोचा था। वहीं, तलाक को 1 हफ्ता भी नहीं गुजरा था कि माही ने अपने खास दोस्त नदीम को अपना घर और दिल बताया था। जिसके बाद दोनों की डेटिंग की खबरें आने लगीं। ऐसे में पहले अंकिता लोखंडे और अब खुद माही विज का गुस्सा फूट पड़ा है।

माही विज ने अपने और नदीम के रिश्ते की बताई सच्चाई (Mahhi Vij Angry On Dating Rumors With Nadim)

माही विज और जय दोनों अब ऑफिशियली अलग हो चुके हैं। कपल ने अपने रिश्ते और बच्चों को लेकर पोस्ट शेयर किया था। लेकिन विवाद तब शुरू हुआ जब माही ने अपने दोस्त नदीम के जन्मदिन पर उन्हें 'अपना प्यार' और 'दिल से चुना हुआ शख्स' बताते हुए पोस्ट किया था। इसी के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर खबरें आग की तरह फैल गई थीं।

ऐसे में अब लगभग 24 घंटे बाद माही विज ने खुद अपने और नदीम के रिश्ते की सच्चाई बताई है। माही ने गुस्से में कहा, "सिर्फ इसलिए कि मैंने और जय ने बहुत इज्जत के साथ तलाक लिया है, आप लोग इसे पचा नहीं पा रहे हैं। आप लोगों को सिर्फ कंट्रोवर्सी और गंदगी चाहिए।"

माही की बेटी क्यों कहती है नदीम को अब्बा? (Mahhi Vij Instagram)

सबसे ज्यादा हंगामा तब हुआ जब माही की बेटी तारा ने नदीम को 'अब्बा' कहकर विश किया। इस पर सफाई देते हुए माही ने कहा, "नदीम पिछले 6 साल से मेरा सबसे अच्छा दोस्त है और तारा उसे 6 साल से 'अब्बा' कह रही है। यह मेरा और जय का साझा फैसला था कि तारा उसे इसी नाम से पुकारेगी। आप लोगों ने 'अब्बा' जैसे पवित्र शब्द को अपनी घटिया सोच से इतना गंदा बना दिया है। आप लोगों को कर्मा का डर नहीं है? मुझे आप पर शर्म आती है।"

माही ने नदीम को बताया अपनी आत्मा (Mahhi Vij On Nadim)

माही ने वीडियो में साफ किया कि नदीम सिर्फ उनके नहीं, बल्कि जय भानुशाली के भी सबसे करीबी दोस्त हैं और पूरे ग्रुप का हिस्सा हैं। उन्होंने सवाल किया, "क्या आप अपने दोस्तों, भाई या बहन को 'आई लव यू' नहीं कहते? नदीम कई लोगों के लिए गॉडफादर की तरह हैं। वह मेरा दिल और मेरी आत्मा हैं। जो लोग यह बकवास फैला रहे हैं, उनके लिए नरक ज्यादा दूर नहीं है।"

माही का गुस्सा वाला वीडियो हुआ वायरल (Mahhi Vij Jay Bhanushali Divroce)

वीडियो के आखिर में माही काफी भावुक और गुस्से में नजर आईं। उन्होंने कहा कि वह चुपचाप बैठकर अपनी छवि खराब नहीं होने देंगी और अपने सम्मान के लिए हमेशा खड़ी रहेंगी। माही का यह कड़ा रुख उन लोगों के लिए एक बड़ा सबक है जो बिना सच जाने किसी की निजी जिंदगी और पवित्र रिश्तों पर भद्दे कमेंट्स करते हैं। फिलहाल सोशल मीडिया पर माही का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और कई लोग उनकी इस बेबाकी का समर्थन भी कर रहे हैं।

Updated on:
12 Jan 2026, 10:24 AM IST
Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’