TV न्यूज

तलाक के 12 दिन बाद माही विज घर लाईं ये खास चीज, सबसे छुपकर दोस्त ने डाली फोटो

Mahhi Vij: जय भानुशाली संग तलाक के बाद माही विज बेहद खुश हैं। उन्होंने नई कार खरीदी है, जिसकी फोटो खुद माही ने नहीं बल्कि उनकी दोस्त ने शेयर की है।
2 min read
Jan 15, 2026
Mahhi Vij buy new brand car friend arti singh shares photo after 10 days of jay Bhanushali Divorce
माही विज ने खरीदी नई कार

Mahhi Vij Post: टीवी के फेमस कपल रहे माही विज और जय भानुशाली का तलाक हो चुका है। कपल ने 4 जनवरी को अपने रिश्ते के अंत के बारे में इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। जैसे ही ये खबर आई किसी को यकीन नहीं हुआ कि कपल ने अपना 15 साल का रिश्ता खत्म कर दिया है। लोग कमेंट कर माही और जय से सवाल जवाब करने लगे। इसके बाद माही ने एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने अपने खास दोस्त नदीम पर प्यार लुटाया था। माही ने नदीम को अपना घर और अपनी जिंदगी बताया था। जिसके बाद माही और नदीम की डेटिंग की खबरें आने लगीं। अब इन्हीं खबरों के बाद माही विज ने नहीं बल्कि उनकी दोस्त ने बताया है कि माही ने नई कार खरीदी है।

माही विज ने नहीं दोस्त आरती ने किया खुलासा (Mahhi Vij Jay Bhanushali Divorce)

माही विज वैसे तो अपने दुख और सुख दोनों ही अपने फैंस के साथ शेयर करती नजर आती हैं, उन्होंने जय भानुशाली संग तलाक की अनाउंसमेंट भी पोस्ट के जरिए ही की थी, लेकिन अब उन्होंने अपनी खुशी जाहिर नहीं की। उन्होंने अपने फैंस को ये नहीं बताया कि उन्होंने नई कार खरीदी है। लेकिन उनकी पक्की दोस्त और एक्ट्रेस आरती सिंह ने इस राज से पर्दा उठा दिया है।

आरती सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है, जिसमें माही विज अपनी नई कार के साथ नजर आ रही हैं। फोटो में माही पिंक कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत और आत्मविश्वास से भरी दिख रही हैं। अपनी सहेली की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए आरती ने एक भावुक नोट लिखा। उन्होंने लिखा, "माहू... मैं तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं। भगवान करे तू ऐसी 10 गाड़ियां और ले। तू सिर्फ और सिर्फ खुशियों की हकदार है। तू एक स्ट्रॉन्ग लड़की है, भगवान तुझे हमेशा आशीर्वाद दे। अपना ये एटीट्यूड हमेशा बरकरार रखना।"

विवादों के बीच माही की नई उड़ान (Mahhi Vij New Car)

माही विज का यह नया कदम उनके फैंस के लिए एक प्रेरणा की तरह है, क्योंकि पिछले कुछ दिन उनके लिए काफी तनावपूर्ण रहे हैं। जय भानुशाली से तलाक की घोषणा के बाद, सोशल मीडिया पर उनके और उनके करीबी दोस्त नदीम के रिश्ते को लेकर काफी 'गंदा' प्रचार किया गया। जब माही की बेटी तारा ने नदीम को 'अब्बा' कहा, तो ट्रोलर्स ने माही को निशाना बनाना शुरू कर दिया था। तमाम विवादों और निजी दुख को पीछे छोड़ते हुए माही का नई कार खरीदना यह दर्शाता है कि वह अब रुकने वाली नहीं हैं। उनके चाहने वाले इस नई कामयाबी पर उन्हें ढेरों बधाइयां दे रहे हैं।

Published on:
15 Jan 2026 03:55 pm