TV न्यूज

रामायण के राम की एक झलक देखने के लिए तरस जाती थी लड़कियां,जवानी की तस्वीरें हो रही खूब वायरल

रामानंद सागर ( Ramanand Sagar ) की रामायण ( Ramyana ) के राम की तस्वीरें हो रही हैं वायरल अरूण गोविल ( Arun Govil ) की जवानी की तस्वीरें हो रही हैं ट्रेंड

2 min read
Arun Govil Youth Photos Viral

नई दिल्ली। देश कोरोनावायरस जैसी भयानक महामारी से जूझ रहा है। जिसके चलते देशभर में 3 मई तक का लॉकडाउन जारी है। ऐसे में लोगों के मनोरंजन का ध्यान रखते हुए दूरदर्शन ने ( Doordarshan ) 90 के दशक के सभी कार्यक्रमों का फिर से प्रसारण शुरू कर दिया है। जिसमें रामानंद सागर ( Ramanand Sagar ) की रामायण ( Ramayana ) भी शामिल है। शो के शुरू होने से रामायण के सभी किरदार फिर से लाइम लाइट में आ चुके हैं। दर्शक उनके बारें में जानने के इच्छुक हैं। ऐसे में रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरूण गोविल की जवानी की तस्वीरें सोशल मीडिया खूब ट्रेंड कर रही हैं।

रामायण के राम अरूण गोविल ( Arun Govil Youth Pics ) जवानी में खूब हैंडसम हुआ करते थे। बताया जाता है कि उन पर कई लड़कियां फिदा भी थी। शूटिंग के दौरान एक झलक देखने के लिए लड़कियां घंटों लाइन में खड़े होकर उनसे मिलने का इंतजार करती थीं। वहीं दूसरी तरफ राम का किरदार निभाते हुए दर्शक उन्हें सच में भगवान राम समझने लगे थे। जो भी उन्हें देखता दूर से ही पैर छूने आ जाता।

वैसे बता दें राम के किरदार के लिए कभी भी रामानंद सागर ( Director Ramanand Sagar ) की पसंद अरूण नहीं थे। लेकिन उनकी एक स्माइल ने उन्हें काफी इम्प्रेस कर दिया और राम का किरदार अरुण की झोली में आ गिरा। अरूण केवल एक्टिंग ही नहीं करते बल्कि वो प्रोडक्शन कंपनी भी चलाते हैं। यहां तक की वो दूरदर्शन के लिए भी कई शो बनाते हैं।

उनकी निजी जिंदगी के बारें में बात करें तो उनके बड़े भाई विजय गोविल ( Arun Govil Brother Vijay Govil ) की शादी अभिनत्री तबस्सुम ( Tabassum Govil ) से हुई है। अभिनेत्री के साथ-साथ वो एक होस्ट भी रह चुकी हैं। वहीं अरूण ने श्रीलेखा ( Arun Govil Wife Shreelekha ) से शादी की है। उनकी पत्नी का भी एक खास रिश्ता सिनेमाजगत से है। फिल्म 'छोटा सा घर 'और 'हिम्मतवार' में काम कर चुकी हैं।

Published on:
26 Apr 2020 01:46 pm
Also Read
View All