TV न्यूज

बिग बॉस 11: फिनाले से पहले गोरी मैम ने किया शिल्पा के बारे में चौंकाने वाला खुलासा

शिल्पा शिंदे पहले धारावाहिक में अंगूरी भाभी का किरदार निभा चुकी हैं लेकिन विवाद के चलते उनको शो बीच में छोडना पडा था।
2 min read
Jan 11, 2018
Shilpa and soumya
Shilpa and soumya

बिग बॉस 11 के फिनाले में मात्र तीन दिन शेष रह गए हैं। इसी बीच शिल्पा शिंदे की को स्टार गोरी मैम का एक चौंकाने वाला बयान सामने आया है। जी हां हम बात कर रहे हैं भाबीजी घर पर हैं कि गोरी मैम यानी सोम्या टंडन के बारे में। बता दें कि शिल्पा शिंदे पहले इस धारावाहिक में सोम्या टंडन की को स्टार रह चुकी हैं। शिल्पा शिंदे पहले इस धारावाहिक में अंगूरी भाभी का किरदार निभा चुकी हैं लेकिन चैनल के साथ विवाद के चलते उनको शो बीच में छोडना पडा था। अब सोम्या टंडन ने शिल्पा के बारे में चौंकाने वाला बयान दिया है।

यह भी पढ़ें... इस मॉडल का फिगर देख पगलाए लोग, दे डाला यह आॅफर


सोम्या टंडन ने एक अखबार को दिए साक्षात्कार में बताया कि इस रिएलिटी शो यानी बिग बॉस में वह एक भी दिन नहीं टिक पाएंगी। सोम्या ने कहा,'मुझे विवादित मासाला देना नहीं आता।' उन्होंने कहा,'मैं झगड़ा नहीं कर सकती, शो के मेकर्स मुझे जान से मार देंगे।'

यह भी पढ़ें... OMG! ऐसा क्या हुआ जो रेस 3 की शूटिंग कैंसल करा सलमान को ले गई पुलिस

वहीं सोम्या ने शिल्पा के बारे में बात करते हुए बताया कि शो छोड़ने के एक साल बाद भी शिल्पा ने लोगों को उस बारे में बात करने के लिए इतना कुछ कह दिया।

यह भी पढ़ें... बिग बॉस 11: फिनाले से पहले सामने आया चौंकाने वाला वीडियो, शो बीच में छोड़ सकती है हिना!

साथ ही उन्होंने कहा,'मुझे यह समझ में नहीं आ रहा कि फिर वे इस बात को लेकर इतना हो-हल्ला हो मचा रही हैं। सोम्या ने कहा,'मुझे इस बात का दुखहै कि उन्होंने मेरा नाम लिया, उन्होंने मुझे इस बारे में कुछ नहीं बताया था।' सोम्या ने कहा कि शिल्पा के साथ उनके प्रोफेशनल रिश्ते हैं। बता दें कि शिल्पा शिंदे और सोम्या टंडन ने काफी दिनों तक भाबीजी घर पर हैं धारावाहिक में काम किया था।

Updated on:
11 Jan 2018 07:05 pm
Published on:
11 Jan 2018 04:23 pm