
Salman Khan
सलमान खान की आगामी फिल्म रेस 3 की शूटिंग शुरू हो चुकी है लेकिन बुधवार को इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ऐसा कुछ हुआ कि सलमान को वहां से पुलिस की गाड़ी में सुरक्षित बाहर निकालना पड़ा। खबरों के अनुसार बुधवार को रेस 3 की शूटिंग के दौरान एक हथियारबंद शख्स वहां पहुंच गया। इसके बाद पुलिस की एक टीम शूटिंग लोकेशन पर पहुंची। पुलिस ने शूटिंग को तुरंत रोकने को कहा। दरअसल पुलिस को संदेह था कि सलमान की जान को खतरा है। बता दें कि हाल ही में एक गैंगस्टर ने सलमान खान का जान से मारने की धमकी दी थी।
यह भी पढ़ें... अभिनेत्री ने बताई आपबीती: बचपन में ऐसे होता था मेरा यौन शोषण
क्या है मामला:
बुधवार को फिल्म रेस 3 की शूटिंग फिल्म सिटी में हो रही थी। तभी पुलिस ने भांपा की सलमान की जान को खतरा है। इस पर पुलिस की एक टीम फिल्म सिटी पहुंची और शूटिंग को कैंसल करने को कहा। इसके बाद सलमान को पुलिस की टीम सहित एक अन्य गाड़ी में वहां से सुरक्षित निकाला गया और उनके घर पहुंचाया गया। सलमान खान की सुरक्षा में पुलिस वाले तैनात हैं।
गैंगस्टर ने दी थी सलमान को धमकी:
गौरतलब है कि हाल ही में एक गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई ने जोधपुर कोर्ट मे पेशी के दौरान पुलिस और मीडिया के सामने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। लॉरेंस विश्नोई ने कहा था कि अभी तक तो कुछ नहीं किया लेकिन अब सलमान खान को मारेंगे। बता दें कि विश्नोई समाज काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान से नाराज चल रहा है। वहीं छात्र नेता से गैंगस्टर बने लॉरेंस पर हत्या का प्रयास, वसूली और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामलों में 20 से ज्यादा केस दर्ज हैं।
Updated on:
11 Jan 2018 07:06 pm
Published on:
11 Jan 2018 01:04 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
