
David and Victoria
दुनिया में लोगों को कई अजीब तरह के शौक होते हैं। मशहूर कपल डेविड बेकहम और विक्टोरिया ने अपने कोट्सवोल्ड्स स्थित लग्जरी हाउस में एक विशेष कमरा बनाया है। बता दें कि विक्टोरिया और डेविड के इस घर की कीमत करीब 52 करोड रुपए है। वहीं इन्होंने इस घर में जो विशेष कमरा बनाया है, उसकी कीमत 52 लाख रुपए बताई जा रही है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि यह कमरा इस कपल के अंडरगॉर्मेंट्स रखने के लिए बनाया गया है। खबरों के अनुसार ग्रेड-2 लिस्ट के इस फार्म हाउस में की नया कंस्ट्रक्शन किया गया है। जिस कमरे के बारे में खबरें आ रही हैं, वह अंडरवेयर रखने के लिए बनवाया गया बड़ा सा कमरा है।
यह भी पढ़ें... मंगेतर ने पहनाई पेरिस हिल्टन को करोड़ों की अंगूठी, रखने पड़े सुरक्षाकर्मी
इसके साथ ही विक्टोरिया ने अपने बेडरूम के बाईं तरफ डिजायनर कपड़ों के लिए भी एक कमरा बनवाया है। बता दें कि यह कपल इससे पहले भी अपने लग्जरी हाउस में मासाज रूम और कैटवॉक रूम बनवा चुके हैं। इस घर में जो नया कंस्ट्रक्शन कराया गया है, उसमें एक कमरा उनके जूतों के लिए तथा एक कमरा उनके बैगों के लिए भी तैयार किया गया है। वहीं जो कमरा अंडरवेयर और नाइटवियर रखने के लिए बनाया गया है, उसे बनवाने में करीब 60,000 पाउंड यानी 52 लाख खर्च किए हैं।
यह भी पढ़ें... Shocking! इस अभिनेत्री ने की 8 साल छोटी गर्लफ्रेंड से शादी
बताया जा रहा है कि इस कमरे में दोनों के अपने-अपने नाम लिखे और कशीदाकारी किए पाजामे हैं तथा उनकी पसंदीदा अंडरवेयर और नाइटवियर ब्रांड्स के सैकड़ों जोड़े हैं। साथ ही बच्चों का इस कमरे में जाना मना है। इस कमरे की सिक्योरिटी के लिए दरवाजे पर सिक्योरिटी कीपैड लॉक लगाए गए हैं। गौरतलब है कि डेविड और विक्टोरिया ने यह संपत्ति पिछले साल खरीदी थी। बता दें कि डेविड बेकहम स्टार फुटबॉलर हैं और विक्टोरिया बेकहम गायिका से फैशन डिजाइनर बनी हैं।
Published on:
09 Jan 2018 02:40 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
