27 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Shocking! इस अभिनेत्री ने की 8 साल छोटी गर्लफ्रेंड से शादी

फोटो में दोनों अभिनेत्रियों के हाथ दिखाई दे रहे हैं और अंगुली में वेडिंग रिंग भी दिखाई दे रही है
2 min read
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Jan 04, 2018

Ellen page

Ellen page

हॉलीवुड अभिनेत्री एलेन पेज ने अपनी गर्लफ्रेंड एमा पार्टनर से शादी कर ली है। एलेन ने खुद इस बात का ऐलान किया है। ऐलन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में एलेन और एमा के हाथ नजर आ रहे हैं। बता दें कि एलेन कैनेडियन एक्ट्रेस हैं और 1997 से लगातार वे हॉलीवुड में सक्रिय हैं। 'एक्स-मेन' सीरीज की फिल्मों में एलेन ने किटी प्राइड का रोल अदा किया है। एलेन ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए कैप्शन भी लिखा,'विश्वास नहीं हो रहा कि यह असाधारण महिला मेरी पत्नी बनी है'।

इसके अलावा भी एलेन ने कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। पहली फोटो में दोनों अभिनेत्रियों के हाथ दिखाई दे रहे हैं और अंगुली में वेडिंग रिंग भी दिखाई दे रही है। वहीं एक अन्य फोटो में दोनों अभिनेत्रियां पार्क में हैं। इस तस्वीर में दोनों की नजदीकियां दिखाई दे रही है। एक अन्य फोटो में दोनों अभिनेत्रियां एक दूसरे को किस करती हुई नजर आ रही हैं। बता दें कि एमा उम्र में एलेन से 8 साल छोटी है।

एलेन की उम्र 30 वर्ष है तो एमसा की उम्र 22 साल है। इन दोनों ने करीब 6 माह पहले एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में होने की बात स्विकारी थी। इन दोनों पिछले वर्ष जुलाई 2017 में सार्वजनिक रूप से इस बात को स्विकार किया था कि वे रिलेशनशिप में हैं। उस समय उन्हें लॉस एंजिलिस के कैफे ग्रैटीट्यूड के बाहर एक-दूसरे से रोमांस करते हुए देखा गया था। बता दें कि एलेन इससे पहले सामंथा थॉमस के साथ रिलेशनशिप में थी। सामंथा और एलेन का रिलेशन करीब 18 माह तक चला। इसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। सामंथा से ब्रेकअप होने के बाद एमा और एलेन रिलेशनशिप में आई। बता दें कि एलेन ने फरवरी 2014 में पहली बार अपने लेस्बियन होने की बात मानी थी। बता दें कि एलेन ने वेलेंटाइन डे के मौके पर एलजीबीटी राइट्स के लिए चलाए गए कैंपेन का हिस्सा बनी थीं।