
jumanji
आज सिनेमाघरों में हॉलीवुड की एक बेहतरीन फिल्म रीलीज हुई है। फिल्म का नाम है 'जुमानजी-वेलकम टू जंगल'। इस फिल्म की पहली पार्ट 1995 को रीलीज हुई थी। फिल्म को काफी अच्छा रिस्पांस मिला था। खास तौर पर ये फिल्म बच्चों को बहुत पंसद आई थी। जुमानजी 2 में भी बच्चों के लिए बहुत कुछ है। फिल्म में रॉक यानि की ड्वेन जॉनसन का बेहतरीन अभिनय है। रॉक के फिल्मों में बच्चों के लिए हमेशा कुछ ना कुछ रहता ही है। इस फिल्म में भी रॉक बच्चों के लिए धमाकेदार कहानी लेकर आए हैं। ना सिर्फ बच्चों के लिए बल्कि बड़ो के लिए भी इस फिल्म में बहुत कुछ है।
गौरतलब है कि जुमानजी 1, 1995 में रीलीज हुई थी। फिल्म की कहानी 2 बच्चों पर आधारित थी। दोनों बच्चे बोर्डगेम खेलते हुए कुछ ऐसा कर देते है जिसको खत्म करना उनको नहीं आता है। जुमानजी नाम के गेम में हर लेवल पर कुछ नया आता है कोई नया चैलेंज, जिससे पार पाना होता है उन दोनों बच्चों को। जुमानजी 1 में रोबिन विलियम्स मुख्य किरदार में थे।जुमानजी 2 तकरीबन 22 साल के बाद रीलीज हुई है। इस बार कुछ अलग है, अबकी बार ये खेल- जुमानजी बोर्ड पर नहीं खेला जाएगा। इस बार ये गेम खेलने वाले को गेम के अंदर खींच लेता है। मतलब कि गेम खेलने वाले भी बन जाते है हिस्सा इस खतरनाक गेम का।
इस फिल्म की कहानी आधारित है स्कूल में पढ़ने वाले 4 बच्चों पर। इन बच्चों को पनिशमेंट मिलती है स्टोर रुम साफ करने की। उसी दौरान इन बच्चों को मिलता वही बोर्डगेम-'जुमानजी' और वहीं से शुरु होती है फिल्म की दिलचस्प कहानी। 'जुमानजी- वेलकम टू जंगल' में इस बार कोई जानवर गेम से बाहर नहीं आता है बल्कि गेम खेलन वाले उनके बीच पहुंच जाते है। लेकिन गेम के अंदर पहुंचने के बाद इस बच्चों का दिमाग किसी ओर के शरीर में पहुंच जाता है। फिर बच्चे कोशिश करते है गेम में खुद को जिन्दा रखने की और गेम से बाहर आने की और यहीं से शुरु होती है फिल्म की दिलचस्प कहानी। देखना दिलचस्प होगा कि रॉक अपनी इस फिल्म से टाईगर जिन्दा है को कितनी टक्कर दे पाते है।
Updated on:
29 Dec 2017 12:27 pm
Published on:
29 Dec 2017 12:08 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
