TV न्यूज

Tanya Mittal ने दुबई के शेख से बुलवाया ‘जय श्री राम’, 1 मिनट के वीडियो ने मचाया तहलका

Tanya Mittal Video: तान्या मित्तल ने दुबई में शेख से जय श्री राम बुलवाया तो हर कोई हैरान रह गया। लोगों को यकीन नहीं हुआ कि सच में एक शेख ऐसा बोल सकता है।

2 min read
Jan 10, 2026
तान्या मित्तल का वीडियो हुआ वायरल

Tanya Mittal Video: तान्या मित्तल बिग बॉस की एक मात्र ऐसी कंटेस्टेंट रहीं, जिन्हें लोग घर में नहीं बल्कि बाहर देखना चाहते थे, ताकि उनकी रईसी के असलियत बाहर आ सके। लेकिन जैसे ही तान्या बाहर आईं उन्होंने सभी लोगों की बोलती बंद कर दी। उन्होंने अपने घर के टूर से लेकर लोगों को अपनी कंडोम की फैक्ट्री भी दिखाई थी। इसके बाद वह दुबई पहुंची जहां बिग बॉस 19 की रियूनियन पार्टी रखी गई थी। इस दौरान तान्या ने अपना लैविश लाइफ स्टाइल लोगों को दिखाया। ऐसे में अब उनका एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने दुबई के शेख से जय श्री राम बुलवाया।

ये भी पढ़ें

Tanya Mittal Video: कंडोम फैक्ट्री के बाद तान्या मित्तल बकलावा खाने पहुंची दुबई, दिखाई अपनी रईसी

तान्या ने शेख से बुलवाया 'जय श्री राम' (Tanya Mittal Video In Dubai)

सोशल मीडिया पर तान्या मित्तल का एक वीडियो बिजली की तरह वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तान्या दुबई के एक स्थानीय शेख के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो की शुरुआत काफी दिलचस्प है। पहले शेख तान्या को अरबी भाषा में कुछ शब्द सिखाते हैं जिन्हें तान्या बड़े आत्मविश्वास के साथ दोहराती हैं। लेकिन इसमें असली ट्विस्ट तब आया जब तान्या ने मुस्कुराते हुए शेख से गुजारिश कर दी कि वह हिंदी में 'जय श्री राम' बोलें।

हैरानी और खुशी की बात यह रही कि शेख ने बिना किसी हिचकिचाहट के हाथ जोड़े और बड़े ही सम्मान के साथ 'जय श्री राम' कहा। तान्या यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने आगे शेख से यह भी कहलवाया कि "राम जी आप सबकी रक्षा करें।" शेख का यह दोस्ताना अंदाज और तान्या की बेबाकी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। ऐसे में लोग तान्या की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

तान्या ने दुबई में मारी लग्जरी कार से एंट्री (Tanya Mittal Instagram)

हाल ही में दुबई में 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट्स के लिए एक भव्य सक्सेस पार्टी रखी गई थी। जहां शो के बाकी सभी सितारे एक साथ बस में सवार होकर वेन्यू तक पहुंचे थे। वहीं तान्या मित्तल ने अपने उसी 'रॉयल' स्टाइल को बरकरार रखा जिसका जिक्र वह बिग बॉस के घर में अक्सर करती थीं। तान्या किसी बस में नहीं, बल्कि अपनी निजी लग्जरी कार से एक क्वीन की तरह उतरीं। उनका यह 'शो-स्टॉपर' अंदाज देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए।

ट्रोल करने वालों को दिया करारा जवाब (Tanya Mittal Luxury Life Style)

बिग बॉस के घर में तान्या ने कई बार कहा था कि उनकी लाइफस्टाइल बहुत लग्जरी है और वह दुबई में घर जैसा महसूस करती हैं। उस समय कई यूजर्स ने उन्हें 'फेकू' और 'दिखावा करने वाली' कहा था। लेकिन दुबई सक्सेस पार्टी की इन तस्वीरों और शेख वाले वीडियो ने यह साफ कर दिया है कि तान्या जो कहती हैं, उसे करके भी दिखाती हैं। फिलहाल तान्या मित्तल दुबई में अपनी जीत का जश्न मना रही हैं और उनके चाहने वालों के लिए यह वीडियो किसी बड़े 'धमाके' से कम नहीं है।

ये भी पढ़ें

Tanya Mittal Condom Factory Video: कंडोम फैक्ट्री की मालकिन हैं तान्या मित्तल, बताया कैसे होती है जांच

Published on:
10 Jan 2026 11:08 am
Also Read
View All

अगली खबर